आखिर कौन हैं Khan Sir? #khansirpatna क्यों कर रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड, आइए जानते है!

khan sir

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘खान सर’ (khan sir) बहुत ज़्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया (social media) पर अपने यूट्यूब वीडियोज (youtube videos) की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले खान सर एकदम से सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा ट्रेंड (trend) होने लगे कि ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खान सर को लेकर दो गुट बन गए और फिर शुरू हुआ ट्वीट/ रीट्वीट का सिलिसला। जहां एक गुट खान सर के पक्ष में ट्वीट कर रहा था वहीं दूसरा खान सर के विपक्ष में। ये सिलिसला जारी था कि खान सर के नाम के बारे में नया मसला चालू हुआ और फिर उस वजह से खान सर और ज़्यादा ट्रेंड करने लगे। आखिर क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें… MP Weather: मप्र में नौतपे के बीच Cyclone Yaas से बदलेगा मौसम, इन 7 जिलों में येलो अलर्ट

खान सर , जैसा कि इस व्यक्ति के फॉलोअर्स इनको बुलाते हैं, यूट्यूब पर सामान्य ज्ञान के वीडियोज़ बनाते हैं। इनका यूट्यूब पर ‘ खान जीएस रिसर्च सेंटर’ नाम से यूट्यूब चैनल है। बात करें इनके चैनल के सब्सक्राइबर की तो इसमें 92 लाख से ज़्यादा का आंकड़ा पर कर चुके है। बिहारी टच में बिल्कुल भी औपचारिकता न दिखाते हुए खान सर के पढ़ाने का अंदाज़ युवाओं को काफी पसंद आता है।

khan sir

24 अप्रैल को खान सर ने फ्रांस-पाकिस्तान के संबंध के ऊपर एक वीडियो शेयर किया था, इसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में 11-20 अप्रैल के बीच में जो बड़े प्रदर्शन और आंदोलन जगह जगज हुए उसका कारण था फ्रेंच अम्बेसडर का निष्कासन और फ्रेंच सामान के उपयोग में पाबंदी। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, ट्विटर पर #reportonkhansir ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा कई लोगों ने खान सर के इस वीडियो की आलोचना की और खान सर को इस्लामोफोबिक यानी कि इस्लाम धर्म से डरने वाले करार करदिया। इसके बाद इस मुद्दे पर दो गुट बन गए, एक जो खान सर के पक्ष में थे और दूसरे जो खान सर के विपक्ष में ।

यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश पहुंचे Black Fungus के 1910 इंजेक्शन, ग्वालियर जबलपुर सागर को मिलेंगे

इसके बाद खान सर के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जब लोगों ने इंटरनेट खंगाला तब एक अलग ही कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गयी। कुछ का कहना था कि कहां सर का असली नाम अमित सिंह है वहीं कुछ का कहना था कि उनका असली नाम फैसल खान है। इसी के परिणामस्वरूप दोनों ही नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

इसके बाद बुधवार को खान सर ने खुद अपने यूट्यूब चैनल से एक नया वीडियो डाला जिसमे उन्होंने अपने नाम और अपने ऊपर किये गए कमेंट्स के बारे में कहा।

वीडियो की शुरुआत में उन्होंने अपने नाम के बारे में अफवाहों की बात कही और कहा कि किसी का पहला नाम खान हो ही नहीं सकता। इसके बाद उन्होंने बताया कि जबसे उन्होंने यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया है तबसे उन्होंने अपना असली नाम बताया ही नहीं।

अब कई जगह खान सर को लेकर अपमानजनक बाते भी कही जा रही हैं, जिससे परेशान होकर खान सर ने अनौपचारिक तरीके से यूट्यूब को अलविदा कहने की बात कही थी, जिसके बाद ट्विटर पर #khansirpatna, #isupportkhansir, #khansirmotivation जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

खान सर के चाहने वाले उन्हें यूट्यूब न छोड़ने के लिए दरख्वास्त कर रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews