मध्यप्रदेश पहुंचे Black Fungus के 1910 इंजेक्शन, ग्वालियर जबलपुर सागर को मिलेंगे

मध्यप्रदेश पहुंचे Black Fungus के 1910 इंजेक्शन, ग्वालियर जबलपुर सागर को मिलेंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट ।  कोरोना महामारी के बाद ब्लैक फंगस (Black Fungus) से पीड़ित और परेशान मध्यप्रदेश के मरीजों के इलाज के लिए मध्यप्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रहीं है।  सरकार को आज गुरुवार को ब्लैक फंगस (Black Fungus) के इलाज केलिए इस्तेमाल में आ रहे 1910 इंजेक्शन मिले हैं। सरकार इन्हें अब हवाई मार्ग से ग्वालियर, जबलपुर और सागर भेज रही है।

कोरोना महामारी में जैसे रेमडेसिवीर इंजेक्शन बाजार से गायब हुआ मरीजों के परिजनों के लिए इसे हासिल करना बहुत मुश्किल हो रहा था वैसे ही अब ब्लैक फंगस (Black Fungus)के इलाज के लिए प्रयोग में आने वाले इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन (Amphotericin Injection) की कमी हो गई है लेकिन सरकार ने अपनी तरफ से इस इंजेक्शन की आपूर्ति शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें –MP Unlock पर मंत्री समूह की बैठक संपन्न, इनको खोलने पर बनी सहमति, ये सेवाएं रहेगी बंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सरकार को 1910 इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन (Amphotericin Injection) उपलब्ध हो गए हैं इन्हें हवाई मार्ग से ग्वालियर, जबलपुर और सागर भेजा जायेगा।

ये भी पढ़ें – Aadhaar Card की ये सेवा हुई बंद, जानिए अब क्या है आपके पास नया विकल्प

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews