“Emergency” की तारीख की घोषणा के बाद कंगना का कांग्रेस पर हमला, बोली- जो संसद में संविधान उछाल रहे हैं, 6 सितम्बर को खुलेंगी इनकी काली करतूतें

कंगना ने कहा कि ये फिल्म राजीव गांधी ने जो किताब लिखी है और इनके परिवार से जो इनपुट मिले हैं उसपर आधारित है जिसे ये गलत नहीं ठहरा सकते इसलिए मुझे परेशान कर रहे हैं, लेकिन 6 सितम्बर को इमरजेंसी इनके काले चिट्ठे खोलकर रहेगी।  
Kangana Ranaut emergency

Kangana’s film Emergency : अभिनेत्री से सियासत में आई कंगना रनौत की बहु प्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी (Emergency) की रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है, एक्टर के साथ बतौर प्रोड्यूसर, निर्देशक कंगना रनौत की ये फिल्म 6 सितम्बर को सिमेनाघरों में रिलीज होगी, कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है, कंगना ने भी इसे X पर शेयर किया है।

मैंने अपना घर और जेवर गिरवी रखकर ये फिल्म बनाई है : कंगना 

फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट घोषित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कंगना कांग्रेस पर हमलावर हो गई, उन्होंने कहा ये जो आज संविधान की किताब संसद में उठा रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, नौटंकी कर रहे हैं इनकी काली करतूतें 6 सितंबर को खुलेंगी। सब जानते हैं ये फिल्म ना बने इसके लिए मुझे यातनाएं सहनी पड़ी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरी फिल्म रुकवा दी गई, मेरे फंड रुकवा दिए गए  मैंने अपना घर और जेवर गिरवी रखकर ये फिल्म बनाई है।

6 सितम्बर को इमरजेंसी इनके काले चिट्ठे खोलकर रहेगी

कंगना ने कहा कि ये फिल्म राजीव गांधी ने जो किताब लिखी है और इनके परिवार से जो इनपुट मिले हैं उसपर आधारित है जिसे ये गलत नहीं ठहरा सकते इसलिए मुझे परेशान कर रहे हैं, लेकिन 6 सितम्बर को “इमरजेंसी” इनके काले चिट्ठे खोलकर रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews