दिल्ली और केरल के बाद Monkeypox ने दी इस राज्य में दस्तक, व्यक्ति में मिलें वायरस के लक्षण, जानें

दिल्ली और केरल के बाद Monkeypox ने दी इस राज्य में दस्तक, व्यक्ति में मिलें वायरस के लक्षण, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में दिन-प्रतिदिन Monkeypox का डर बढ़ता जा रहा है। अब तक मंकीपॉक्स को भारत के कई राज्यों में देखा जा चुका है। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच गुजरात के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं देखी गई है। गुरुवार को स्वास्थ विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की उम्र 29 साल है और वो जामनगर के नवा नगना गाँव का निवासी है। व्यक्ति में बुखार जैसे लक्षण देखें गए हैं। फिलहाल सैम्पल को जांच के लिए भेजकर उसे GG हॉस्पिटल के स्पेशल वर्ड में ऐड्मिट किया गया है। सैम्पल की जांच अहमदाबाद लैब में की जाएगी।

यह भी पढ़े… तुलसी से पाएं स्वस्थ बाल, ये घरेलू उपाय रोक देंगे आपके बालों झड़ना, दूर होगी ये समस्याएं, जानें यहाँ

सरकार है सतर्क

वहीं आज केन्द्रीय सरकार मंकीपॉक्स के बढ़ते संक्रमण को लेकर एक हाई लेवल की मीटिंग कर रहा है। अब तक देश में कुल 9 मामले सामने आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग के बाद नई गाइड्लाइन देश भर में जारी की जाएगी। मीटिंग का आयोजन डॉ. एल स्वस्तिचरण के अध्यक्षता में की जा रही है। फिलहाल, जिन व्यक्तियों ने 21 दिनों के अंदर किसी भी प्रभावित देश की यात्रा की है, और उनमें रैशेज और बुखार के लक्षण दिख रहें हैं तो उनकें मंकीपॉक्स संदिग्ध मामला माना जा रहा है।

मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स एक वायरल इन्फेक्शन है, जो स्मॉल पॉक्स के फैमिली से ताल्लुकात रखता है। इसके मुख्य लक्षण हैं बुखार, शरीर पर रैश, शरीर दर्द, सिरदर्द और थकान। इसके दनें चेहरे, जेनिटल एरिया, मुंह, हाथ, चेस्ट और तलवे में होते हैं। यह स्किन-स्किन कोंन्टैक्ट से फैलता है। सही इलाज के बाद यह एक हफ्ते में ठीक भी हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews