अहमदाबाद विमान हादसा, तीन वरिष्ठ अफसरों पर गिरी गाज, DGCA ने एअर इंडिया से हटाने के लिए कहा

DGCA ने कहा इन अधिकारियों को शेड्यूलिंग में सुधार होने तक गैर-परिचालन भूमिकाओं में ट्रांसफर किया जाए, वे उड़ान सुरक्षा व क्रू अनुपालन पर सीधा प्रभाव डालने वाली किसी भी जिम्मेदारी पर तब तक नियुक्त नहीं होंगे, जब तक कि अगला आदेश न आए
air india

अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने एयर इंडिया पर बड़ा एक्शन लिया है, नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट सहित तीन अधिकारियों को चालक दल (क्रू) की समय-सारणी और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है।

अपने आदेश में डीजीसीए ने इन तीन अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने के साथ साथ तत्काल आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। DGCA ने इस आदेश के पालन की रिपोर्ट 10 दिन में देने के निर्देश दिए हैं।

इसलिए दिए हटाने के निर्देश 

बता दें जाँच में इन अधिकारियों पर क्रू की टाइम टेबल में अनियमितता, क्रू रोस्टर में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आये हैं, इसलिए डीजीसीए ने एअर इंडिया को गंभीर अनियमितताओं के चलते तीनों वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से संबंधित सभी जिम्मेदारियों से हटाने के लिए कहा है।

ये भी कहा आदेश में 

DGCA ने कहा इन अधिकारियों को शेड्यूलिंग में सुधार होने तक गैर-परिचालन भूमिकाओं में ट्रांसफर किया जाए, ते तीनों अधिकारी उड़ान सुरक्षा व क्रू अनुपालन पर सीधा प्रभाव डालने वाली किसी भी जिम्मेदारी पर तब तक नियुक्त नहीं होंगे जब तक किअगला आदेश जारी ना किया जाये।

इन अधिकारियों पर एक्शन के आदेश 

  • चूरहा सिंह, डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट
  • पिंकी मित्तल, चीफ मैनेजर, डीओपीएस, क्रू शेड्यूलिंग
  • पायल अरोड़ा, क्रू शेड्यूलिंग, प्लानिंग
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews