Air India Emergency Landing: दिल्ली से यूएस जा रही Air India की फ्लाइट की रूस में की गई इमरजेंसी लैंडिंग, यहां जानें एयरलाइंस ने क्या दिया अपडेट

Air India Emergency Landing: गुरुवार रात दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI183 को तकनीकी समस्या के कारण रूस के क्रासनोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
Air India Emergency Landing: दिल्ली से यूएस जा रही Air India की फ्लाइट की रूस में की गई इमरजेंसी लैंडिंग, यहां जानें एयरलाइंस ने क्या दिया अपडेट

Air India Emergency Landing: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI183 को तकनीकी समस्या के कारण रूस के क्रासनोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार रात की है, जब विमान में तकनीकी खामी आ गई और पायलट को तुरंत लैंडिंग का फैसला करना पड़ा। वहीं एयर इंडिया के अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दरअसल एअर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या के चलते पायलट ने क्रासनोयार्स्क एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने का निर्णय लिया। वहीं एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारी यात्रियों की उचित देखभाल के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

वहीं एयर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि विमान के दोबारा उड़ान भरने तक यात्रियों की देखभाल सुनिश्चित की जा सके। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” एयरलाइन ने यह भी बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था

जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 225 यात्री और 19 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। वहीं एयर इंडिया सरकारी एजेंसियों और नियामक अधिकारियों के संपर्क में है और यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को भेजने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। दरअसल एयर इंडिया ने बताया कि, “हम सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और जल्द से जल्द दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं। बोइंग 777 विमान को सुरक्षित रूप में उतारा गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews