Air India Flight : 8 घंटे Delhi Airport पर फंसी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, AC भी हुआ बंद, यात्री हुए बेहोश

Air India Flight Row : यात्रियों को न सिर्फ फ्लाइट के इंतजार के कारण परेशान होना पड़ा बल्कि एयरपोर्ट पर एयर कंडीशनर के भी बंद होने के कारण भयानक गर्मी में कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई।
Air India Flight : 8 घंटे Delhi Airport पर फंसी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, AC भी हुआ बंद, यात्री हुए बेहोश

Air India Flight : एयर इंडिया की एक फ्लाइट के 8 घंटे से अधिक देरी से पहुंचने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। दरअसल देरी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री तकरीबन 8 घंटे तक फंसे रहे, और यात्रियों को न सिर्फ फ्लाइट के इंतजार के कारण परेशान होना पड़ा बल्कि एयरपोर्ट पर एयर कंडीशनर के भी बंद होने के कारण भयानक गर्मी में कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई।

दरअसल यात्रियों को फ्लाइट का घंटों तक बोर्डिंग एरिया में जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। इस घटना से परेशान होकर कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के खिलाफ अपनी नाराज़गी जाहिर की। हालांकि इसके बाद, एयर इंडिया ने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

यात्री हुए परेशान:

जानकारी दे दें कि दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की लहर से जूझ रही है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसी भयंकर गर्मी में यात्रियों को बिना एयर कंडीशनर के घंटों एयरपोर्ट पर बैठना पड़ा। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों ने एयर इंडिया को आड़े हाथो लेते हुए नाराजगी जाहिर की और अपनी समस्या सोशल मीडिया पर बताई। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 183 लगभग 8 घंटे लेट रही लेकिन यात्रियों को विमान में चढ़ा दिया गया, जहां यात्रियों को बिना एयर कंडीशनर के अंदर बैठना पड़ा।

कई यात्री हुए बेहोश:

जानकारी के मुताबिक इस भयानक गर्मी की वजह से कई यात्री बेहोश हो गए और कुछ को उल्टियां होने लगीं। वहीं इस परेशानी को देखते हुए यात्रियों को विमान से उतारा गया। दरअसल यह जानकारी एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने इसे अमानवीयता की हद बताई। इसके साथ हो उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग किया और नाराजगी जताई।

एयर इंडिया ने दिया है जवाब:

वहीं एयर इंडिया के आधिकारिक एक्स बोट हैंडल ने ट्वीट कर इसका जवाब दिया और लिखा कि, ‘यात्रियों की शिकायत के लिए हमें खेद है। कृपया सभी को यह विश्वास दिलाएं कि हमारी टीम इस देरी को हल करने के लिए पूरी सक्रियता से काम कर रही है और हम आपके समर्थन और समझ की सराहना करते हैं। हमने अपनी टीम को यात्रियों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दे दिया है।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews