अमरिंदर सिंह ने ट्विटर से हटाया कांग्रेस, भाजपा में जाने पर कही ये बड़ी बात

अमरिंदर सिंह ने ट्विटर से हटाया कांग्रेस, भाजपा में जाने पर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  पंजाब में आया सियासी तूफान थमने की जगह और तेज हो रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह (Capt Amarinder Singh)ने अपने ट्विटर के बायो से कांग्रेस शब्द हटाकर साफ कर दिया है कि उन्होंने कांग्रेस से रिश्ता तोड़ दिया है। उधर गृह मंत्री अमित शाह (HM Amit Shah) से मुलाकात के बाद भाजपा में जाने के उनके कयासों पर भी विराम लगा दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीति के जानकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, उनका ये इस्तीफा चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के गठन के तत्काल बाद आया जिसने सभी को चौंका दिया।

ये भी पढ़ें – Viral Video : उसका दम निकल रहा था और लोग गुजर रहे थे, मौत का लाइव वीडियो

इधर सिद्धू का इस्तीफा आया और कैप्टन अमरिंदर सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुँच गए।  कयास लगाए जाने लगे कि अमरिंदर भाजपा ज्वाइन करेंगे। लेकिन उन्होंने फिलहाल इसे ख़ारिज कर दिया है लेकिन अमरिंदर सिंह ने ये भी स्पष्ट कर दिया है वे कांग्रेस में भी नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को फटकार, किसानों के प्रदर्शन पर बहाने न बनाये

एक निजी चैनल से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब वे और अपमान नहीं सहेंगे और पार्टी में भी  नहीं रहेंगे क्योंकि जिस तरह का व्यवहार उनके साथ किया गया वो बहुत गलत है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में नहीं रहने के अपने इरादे जताते हुए ट्विटर के बायो से कांग्रेस शब्द हटा दिया। उन्होंने अपने बायो पर आर्मी वेटरन और पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब लिखा है साथ ही राज्य की सेवा करने की बात भी बायो में लिखी है।

ये भी पढ़ें – केंद्र ने MP को दी बड़ी सौगात, किसानों को मिलेगा लाभ, CM Shivraj-Kamal Patel ने जताया आभार

बहरहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह के इरादे से अब दिखाई दे रहा है कि वे कांग्रेस छोड़ने का जल्दी ही ऐलान कर सकते हैं ।  अब उनकी अगली रणनीति क्या होगी पंजाब से लेकर दिल्ली तक सभी की निगाहें इसी पर टिकी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews