अमरनाथ यात्रा 2026 के चलते गुलमर्ग में ट्रैफिक नियम सख्त, यात्रियों के लिए पुलिस की अहम एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर बारामूला पुलिस ने गुलमर्ग के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वहीं इसके तहत 3 जुलाई से शाम 5 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
अमरनाथ यात्रा 2026 के चलते गुलमर्ग में ट्रैफिक नियम सख्त, यात्रियों के लिए पुलिस की अहम एडवाइजरी

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर सरकार ने सुरक्षा और आसान आवाजाही के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इसी क्रम में बारामूला पुलिस ने गुलमर्ग जाने वाले सभी पर्यटकों और यात्रियों के लिए एक जरूरी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल यह एडवाइजरी खास तौर पर श्री अमरनाथ जी यात्रा के काफिलों की सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी की गई है।

दरअसल ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, गुलमर्ग में 3 जुलाई से 28 अगस्त तक ट्रैफिक से जुड़े कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे। इन नियमों के तहत शाम 5:00 बजे के बाद किसी भी पर्यटक वाहन को गुलमर्ग से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह शाम 5 बजे के बाद श्रीनगर से गुलमर्ग की ओर जाने वाले किसी भी पर्यटक वाहन को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

3 जुलाई से 28 अगस्त तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

बारामूला पुलिस ने साफ किया है कि ये नियम ट्रैफिक हेडक्वार्टर, J&K और ZPHQ कश्मीर द्वारा तय किए गए ट्रैफिक नियमों के अनुसार बनाए गए हैं और इनका सख्ती से पालन करना जरूरी है। ये ट्रैफिक प्रतिबंध श्री अमरनाथ जी यात्रा की पूरी अवधि यानी 3 जुलाई से 28 अगस्त तक लागू रहेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य यात्रा को बिना किसी परेशानी के चलाना है।

यात्रा की योजना पहले से बना लें यात्री

दरअसल सभी पर्यटकों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। उन्हें तय समय के भीतर ही अपनी आने-जाने की यात्रा पूरी करने का निर्देश दिया गया है। यात्रा के दौरान रास्ते में तैनात पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे और यात्रा के काफिलों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए। यह सहयोग सभी के हित में जरूरी है।

सुरक्षा, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उठाया गया कदम

बारामूला पुलिस ने एक बार फिर कहा है कि ये सभी कदम लोगों की सुरक्षा, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 को बिना किसी परेशानी के पूरा कराने के लिए उठाए गए हैं। इन जरूरी प्रतिबंधों से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है। सड़क का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह सभी के हित में उठाया गया जरूरी कदम है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews