अमित शाह ने पहलगाम में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना, शाम 6 बजे दिल्ली में सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की अहम् बैठक

पहलगाम आतंकी हमने में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। उमर अब्दुल्ला सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
pahalgam terrorist attack amit shah

Pahalgam Terrorist Attack: गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम पहुंचकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

पहलगाम ने बेकसूर पर्यटकों पर गोलियां चलाकर कायराना हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है, अमेरिका, रूस, इटली, सऊदी अरब से लेकर दुनिया का हर देश इस हमले की निंदा कर रहा है और भारत के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

PM Modi दौरा छोटा कर भारत लौटे, ली हमले की पूरी जानकारी   

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सऊदी अरब का दौरा छोटा कर आपस भारत लौट आये हैं, प्रधानमंत्री ने एनएसए अजीत डोभाल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से आतंकी हमले की जानकारी ली। बता दें अजीत डोभाल इस बड़े आतंकी हमले की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पूरी घटना की जानकारी दी है। उधर सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस हमले में आतंकियों को लोकल सपोर्ट मिला हुआ था। इस हमले के पीछे 4 विदेशी आतंकियों का हाथ था। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस बैसरन, पहलगाम और अनंतनाग के इलाकों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही है।

अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात 

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह पहलगाम पहुंचे उन्होंने मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने रोते बिलखते बच्चों के सिर पर हाथ रखा और कहा- पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मैं अपने इन सभी परिवारों और पूरे देश को विश्वास दिलाता हूँ कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली में शाम 6 बजे सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद पहलगाम में हमले वाली जगह पर पहुंचे, उन्होंने वहां मौजूद हालात का जायजा लिया। उधर बताया जा रहा है कि अमित शाह आज दिल्ली वापस लौट आयेंगे और उनके लौटने के बाद शाम 6 बजे सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews