दो राज्य, दो अलग मुख्यमंत्री लेकिन अपील एक “ज्यादा बच्चे करें पैदा”, देखें ख़बर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबु नायडू भी दो से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं।   
children

CM MK Stalin ask people produce more child: देश में जातिगत जनगणना की सियासत के बीच अब ज्यादा बच्चे पैदा करने पर भी सियासत तेज हो गई है, एक वर्ग विशेष की तेजी से बढ़ती जनसंख्या के बीच दूसरे वर्ग के लोगों को भी अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की जा रही है, विशेष बात ये है कि इस मामले में दक्षिण भारत के दो अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय एक जैसी है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बाद अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टालिन ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम ने 16 बच्चे पैदा करने की अपील की है, उनके बयान के बाद से ये चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर क्यों दक्षिण भारत से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की जा रही है।

नव विवाहित जोड़ों से की CM MK Stalin ने ये अपील 

दरअसल सीएम स्टालिन चेन्नई में हिंदू धार्मिक एवं बंदोबस्ती बोर्ड के सामूहिक विवाह समारोह में गए थे वहां 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ यहाँ उन्होंने कहा कि अब शायद समय आ गया है कि 16 संपत्तियों की जगह 16 बच्चे पैदा किये जाएँ, यहाँ एमके स्टालिन ने अपने भाषण के दौरान 16 संपत्ति का अर्थ भी बताया।

CM MK Stalin ने 16 संतान और 16 संपत्ति का अर्थ बताया 

सीएम स्टालिन ने कहा कि पहले हमारे बुजुर्ग नवविवाहित जोड़ों को 16 तरह की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद देते थे, लेकिन जब बुजुर्ग कहते थे कि तुम 16 संतानें प्राप्त करो और समृद्ध जीवन जियो, तो इसका मतलब 16 संतानें नहीं होता था इसका मतलब बल्कि 16 प्रकार की संपत्ति थी यानि गाय, घर, पत्नी, संतान, शिक्षा, जिज्ञासा, ज्ञान, अनुशासन, भूमि, जल, आयु, वाहन, सोना, संपत्ति, फसल और प्रशंसा, लेकिन अब कोई भी आपको 16 प्रकार की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद नहीं दे रहा है, बल्कि केवल पर्याप्त संतान होने और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद दे रहा है इसलिए अब 16 संतान प्राप्त करने का समय है।

आंध्र प्रदेश के CM Chandrababu Naidu भी कर चुके हैं दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील 

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबु नायडू भी दो से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं, उन्होंने अपने राज्य से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को चुनाव लड़ने से लगे प्रतिबंध के नियम को हटाकर दो से अधिक बच्चे वालों कई ही चुनाव लड़ने के नियम की बात कही है, चर्चा है कि जल्दी ही आंध्र प्रदेश में ऐसी पॉलिसी आने वाली है, कहा ये भी जा रहा है कि आंध्र प्रदेश सरकार दो  से ज्यादा बच्चों वालों को कई तरह की सुविध और छूट देने पर भी विचार कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews