मोबाइल नहीं देने से नाराज 8 साल के बच्चे ने बड़े भाई की ली जान, जांच में जुटी पुलिस

indore crime news

कोडरमा, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर स्मार्ट फोन पर गेम खेलने के चक्कर में एक 8 वर्षीय बच्चे ने अपने 12 वर्षीय भाई की जान ले ली। बच्चा अपने भाई से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांग रहा था। जब बड़े भाई ने उसे मोबाइल नहीं दिया तो बच्चे ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामला एक ही परिवार का था इसलिए परिजनों ने बिना किसी शिकायत के शव को दफन कर दिया। ग्रामीणों के जरिए इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने शव को कब्र से वापस निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी बच्चा फरार चल रहा है और पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

Must Read- मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़की पर लटके लोग

पूरा मामला झारखंड के कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राणा टोला का है। जब परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बड़ा भाई बहुत देर से मोबाइल पर गेम खेल रहा था और छोटा भाई लगातार उससे फोन मांग रहा था नहीं देने पर उसने गुस्से में आकर बड़े भाई पर सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया। घबराए परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर लौटे और उसे दफन कर दिया। पड़ोसियों के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी बच्चा जिसका नाम तरुण है वह घर से फरार चल रहा है, परिजन भी उसे ढूंढ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि दहशत में आकर बच्चा कहीं छुप गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लगातार जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति समझ आ पाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews