शादी न होने से नाराज देवरों ने की भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या, चाहते थे आटा-साटा प्रथा में हो भतीजी की सगाई

भोपाल में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, मामला दर्ज, पिकअप वाहन से कुचलने का मामला

Angry brother-in-law killed sister-in-law : राजस्थान के जालौर में दो देवरों ने सगी भाभी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक पड़ोसी की भी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश भी की। अपनी शादी नहीं होने से नाराज इन युवकों ने ऐसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है कि इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना जालौर के मोदरान गांव में पुलिस चौकी से सिर्फ 200 मीटर दूरी पर हुई। आरोपी डुंगरसिंह और पहाड़सिंह का अपने बड़े भाई रतनसिंह की पत्नी इंद्रा कंवर (45) से विवाद हो गया। दोनों की शादी नहीं हो रही थी..वो चाहते थे कि उनकी भाभी आटा-साटा की प्रथा के तहत अपनी बेटी को उस घर में दे दें, जहां उनकी सगाई हो। इस प्रथा के तहत दो परिवार अपनी अपनी बेटियों की शादी एक दूसरे के घर में करते हैं। भाभी इंद्रा इस बात के लिए राज़ी नहीं थी और इसी को लेकर उनके विवाद हो गया। इसके बाद तैश में आकर दोनों ने भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

घटना के दौरान हरीसिंह नाम का पड़ोसी बीचबचाव के लिए आया और उन्हें समझाने लगा तो आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, अपनी मां को बचाने आए 12 साल के भतीजे की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के दौरान ही एक बच्ची पास के पुलिस स्टेशन पर भागकर पहुंची और सारा मामला बताया। पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जिस आरोपी ने कीटनाशक पिया था उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका का पति हैदराबाद में बिजनेस करता है जिसे सूचना देकर बुलाया गया है। इस डबल मर्डर के बाद से इलाके में हड़कंप है और लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि पारिवारिक विवाद में कोई इस हद तक जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews