प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची महिला अंजू केस में पिता ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची महिला अंजू केस में पिता ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

Anju Case : पाकिस्तान से अपने प्रेमी के लिए अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा हैदर मीडिया की सुर्खियों में तो छाई हुई ही है वहीं अब भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू भी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए नसरुल्ला से दोस्ती होने के बाद अंजू सीधे अपनी गृहस्थी छोड़कर उससे मिलने परदेश जा पहुंची। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसने सभी को अचंभित कर दिया है।

पिता ने किया दावा

दरअसल, अंजू के पिता ने ऐसा दावा किया है कि उनकी बेटी मानसिक रुप से बीमार है और सनकी है। साथ ही, यह भी दावा किया है कि उसका कोई प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा है। बता दें कि अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ग्वालियर जिले के टेकनपुर शहर के पास बौना गांव में रहते हैं। जिन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कल ही मेरे बेटे ने बताया कि दीदी पाकिस्तान चली गई है।

थॉमस ने यह भी दावा किया है कि उसकी गलती है कि वह बिना किसी को बताए पाकिस्तान चली गई। उसके दो बच्चे हैं। मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति है जबकि बेटी सनकी है और उसकी परवरिश मामा के घर पर ही हुई है। मेरी बेटी का अपने दोस्त के साथ प्रेम संबंध नहीं होगा क्योंकि वह आजाद स्वभाव की है। इसकी मैं गारंटी दे सकता हूं। आगे उन्होंने कहा कि 20 सालों से मैं अपनी बेटी से संपर्क नहीं रखा क्योंकि वो मैंटली तौर पर बीमार है। इसलिए मैं उससे कोई बातचीत नहीं करता। मैंने शादी के बाद कभी अपनी बेटी से बात नहीं की।

[dgv_vimeo_video id=”848266230″]

20 अगस्त को खत्म होगा वीजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान गई है जो कि 20 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इधर, नसरुल्ला ने सोमवार को PTI से फोन पर बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि महिला उससे मिलने गई है और वीजा खत्म होते ही वो वापस अपने देश भारत लौट जाएगी।केवल इतना ही नहीं, नसरूल्ला ने दोनों के संबंधों को खारिज कर दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews