सेना प्रमुख ने कहा- हमने Ladakh में एक इंच जमीन भी नहीं खोई

सेना प्रमुख ने कहा- हमने Ladakh में एक इंच जमीन भी नहीं खोई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लद्दाख (Ladakh) में भारत ने एक इंच जमीन भी नहीं खोई है। ये कहा है सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (General MM Narwane) ने। लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने के बाद उन्होने ये बात कही है।

ये भी देखिये- पूर्व सांसद ने Rahul Gandhi के कुंवारेपन पर की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने जताया विरोध

एक इंटरव्यू में सेनाध्यक्ष से सवाल किया गया था कि लद्दाख (Ladakh) में भारत और चीनी सेना के बीच डिसएंगेजमेंट प्रोसेस को किसकी जीत मानी जाए। इसके जवाब में जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि भारतीय सेनाएं अपने स्थान पर हैं। पहले वो जहां थी अब भी वहीं हैं और हमने एक इंच जमीन भी नहीं खोई है। उन्होने कहा कि सैनिकों की तैनाती आमने सामने थी जिससे गड़बड़ी की आशंका थी। जवान अब अपने नजदीकी स्थायी ठिकाने पर चले गए हैं और इससे किसी भी तरह की गलतफहमी की आशंका कम हो गई है। उन्होने कहा कि इस घटनाक्रम को इस नजरिये से देखा जाना चाहिए कि ये स्थिरता के उद्देश्य को पूर्ण करता है। वहीं जमीन खोने के सवाल पर उन्होने कहा कि हमने कोई जमीन नहीं खोई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews