सेना के जवान ने पत्नी और 2 साल की बेटी की हत्या की, अपराध को हादसे का रूप देने की कोशिश

रिटायर BHEL अधिकारी की मौत में खुलासा, पत्नी ने किरायेदार और उसके प्रेमी के साथ मिलकर मारा

Army jawan killed his wife and daughter : राजस्थान के जोधपुर में सेना के एक जवान को उसकी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपन सोती हुई पत्नी और 2 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जलाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस पूछताछ में अब उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

पत्नी और बेटी की हत्या

मंगलवार को आरोपी रामप्रसाद को गिरफ्तार किया गया। घटना रविवार रात की है जब आर्मी जवान ने अपनी 25 साल की पत्नी रुक्मीना और 2 साल की बेटी रिद्धिमा की निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात उसने अपनी पत्नी के साथ बैठकर शराब भी पी थी। हत्या के बाद उसने दोनों के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया ताकि पुलिस को गुमराह कर सके कि शार्ट सर्किट के कारण मौत हुई है। इतना ही नहीं, उसने वहां रखे कूलर के तार को भी जला दिया ताकि घटना सच्ची दिखाई दे।

पाना चाहता था छुटकारा

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और फिर दोनों शव का पीएम कराया। उसमें पता चला कि मौत गला घोंटने और जलने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम के रहने वाले रामप्रसाद ने 2020 में नेपाल की रुक्मीना से शादी की थी। लेकिन कुछ दिन बाद से ही दोनों में झगड़े होने लगे। इसके बाद वो अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। चौंकाने वाली बात ये सामने आई है क पत्नी को मारने के बाद जब उसने बच्ची को देखा तो उसकी जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे भी मार दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews