भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- CBI और ED के खिलाफ मामले दर्ज करवाएगी “AAP”

भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- CBI और ED के खिलाफ मामले दर्ज करवाएगी “AAP”

AAP will registered cases against CBI and ED officials : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ उचित केस दर्ज करवाएगी , उन्होंने आरोप लगाये कि मनीष सिसोदिया को बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया, केजरीवाल ने कहा कि अदालत में सीबीआई और ई डी के अधिकारियों ने झूठे सबूत और झूठी गवाही दी है।

16 अप्रैल को केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI 

शराब नीति घोटाले की आंच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक भी आ गई है, सीबीआई ने केजरीवाल को कल 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है, इसके लिए शुक्रवार को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। समन मिलने क एबाद से आम आदमी पार्टी अटैकिंग मोड में हैं।

संजय सिंह ने इसे मोदी सरकार की साजिश बताया 

आप सांसद और केजरीवाल के करीबी संजय सिंह ने इस सबके पीछे पीएम मोदी और उनकी सरकार की साजिश बताया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में पीएम मोदी के करोड़ों के घोटाले को उजागर किया है इसलिए बदले की भावना से ये कार्रवाई की जा रही है।

केजरीवाल ने की पीसी, लगाये कई गंभीर आरोप 

आज अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा और मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये, केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने 14 मोबाइल फोन तोड़ दिए, फिर ईडी कह रही है कि चार फोन उसके पास हैं सीबीआई कह रही है कि एक फोन उसके पास है , जब फोन तोड़ दिए तो इनके पास आये कहाँ से ? इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाया और कहा कि शराब घोटाला हुआ है।

CBI, ED के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराएगी AAP   

केजरीवाल ने सिसोदिया का बचाव करते हुए कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को झूठा फंसाया गया है , सीबीआई या ई डी के पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालतों में झूठी गवाही और झूठे सबूत पेश करने वाले सीबीआई अधिकारियों और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी जल्दी ही उचित केस दर्ज करवाएगी , केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि भी की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews