अरविंद केजरीवाल का धर्म कार्ड, नोट पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग

अरविंद केजरीवाल का धर्म कार्ड, नोट पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने भारत की अर्थ व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आज एक बड़ा हिंदू कार्ड खेला है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और दिल्ली MCD चुनाव से पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग (Arvind Kejriwal demanded from PM Modi) की है कि भारत के नोटों पर गांधीजी के फोटो के साथ लक्ष्मी – गणेश की मूर्ति भी होनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी भारत विकासशील देश ही है , विकसित देश नहीं बना पाया। हमारी रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले गिर रहा है, ये चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि हम अपनी सम्पन्नता के लिए माता लक्ष्मी का आशीर्वाद लेते हैं और कष्टों के निवारण के लिए गणेश जी की पूजा करते हैं।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर आई नई अपडेट, मिल सकता है बड़ा फायदा

केजरीवाल ने कहा कि दिवाली वाले दिन मेरे मन में ये विचार आया कि लक्ष्मी – गणेश की तस्वीर यदि भारतीय नोटों पर छपी होगी तो हमें उनका आशीर्वाद मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नोट पर एक तरफ गांधीजी की तस्वीर है तो दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर (Arvind Kejriwal’s demand for Lakshmi Ganesh’s photo printed on Indian note) होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – Indian Railways ने 90 ट्रेन रद्द की, IRCTC ने जारी की लिस्ट, एक बार देख लें अपना टिकट 

केजरीवाल ने कहा कि इस विषय में वे एक दो दिन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग का ये अर्थ नहीं है कि चलन में जो नोट हियँ उन्हें बंद कर कुछ किया जाये? वो चाहते हैं कि नये छपने वाले नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर भी गाँधी जी की तस्वीर के साथ होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – इंदौर के खजराना गणेश में करोड़ों में बिकी प्रसाद की दुकान, आज लगेगा बप्पा को 56 भोग

केजरीवाल ने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि एक मुस्लिम देश होते हुए भी वहां की सरकार ने अपनी करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर लगाई हुई है तो भारत में ये संभव क्यों नहीं हो सकता? मुझे लगता है इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में तुरंत भाजपा और मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें आसुरी शक्तियां बता दिया।  उन्होंने कहा कि ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन इस बार दिल्ली MCD चुनाव और गुजरात चुनावों में जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews