केजरीवाल का दावा, ऑपरेशन लोटस की साजिश रच रही भाजपा, AAP विधायकों को 25 करोड़ का ऑफर देने के आरोप

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal’s allegations against BJP : शराब घोटाले में ईडी के समन को गैर क़ानूनी और पूरे घोटाले को फर्जी बताने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब भाजपा पर एक गंभीर आरोप लगाया है, केजरीवाल ने भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोटस की साजिश रचने का दावा किया है, केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने उनके विधायकों को 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया है और वो आप की सरकार को गिराना चाहती है।

आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले को लेकर अब भाजपा पर एक गंभीर आरोप लगाये हैं, केजरीवाल ने कहा कि मुझे शराब घोटाले के लिए बल्कि दिल्ली सरकार को गिराने के लिए गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है , भाजपा ने हमारे से संपर्क किया है और उन्हें भाजपा में आने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।

केजरीवाल का आरोप, भाजपा उनके विधायकों को खरीदना चाहती है 

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया X पर कहा कि –  “पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।”

केजरीवाल का दावा – हमारी सरकार गिराने की साजिश रच रही भाजपा 

केजरीवाल ने कहा – “हालाँकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया।

केजरीवाल ने कहा कि – “हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे। ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं, तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं”।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews