‘आत्माराम के पास 7 जिंदगी है, आपके पास नहीं’ दिल्ली पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट

‘आत्माराम के पास 7 जिंदगी है, आपके पास नहीं’ दिल्ली पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट

Social Media Viral : सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरुरी है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते है। ये बात तब गंभीर हो जाती है जब इस वजह से कोई हादसा हो जाए। इसलिए कहते हैं दुर्घटना से देर भली। ये बात समझाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अक्सर अभियान भी चलाती है, धरपकड़ भी करती है, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को समझाने की कोशिश करती रहती है।

दिल्ली पुलिस अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अक्सर ही मजेदार और मनोरंजक अंदाज में जरुरी चेतावनियां और एडवाइज़री जारी करती है। एक बार फिर उसने सड़क पर नियमों का पालन करने को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होने हाल ही मे नेटफ्लिक्स पर आई नई वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ (Guns & Gulaabs) की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आत्माराम की भूमिका निभाने वाले कलाकार  कलाकार गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) की बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाली फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। ट्वीट में लिखा है कि ‘आत्माराम के पास 7 जिंदगियां हैं, आपके पास नहीं। कमर कस लें और स्मार्ट सवारी करना न भूलें! गियर अप कीजिए और स्मार्ट सवारी कीजिए। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।’

ये सीरीज कुछ समय पहले ही आई है और काफी पॉपुलर हो रही है और दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर जो ट्वीट किया है वो भी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस इस मजेदार ट्वीट से काफी इंप्रेस हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है ‘ये ट्रेंडिग होने के साथ काफी क्रिएटिव है’ तो दूसरा लिख रहा है ‘ये बढ़िया था गुरु।’ वही एक यूजर कह रहा है कि क्या ऐसे सीन और मूवी बैन नहीं होनी चाहिए। ये आखिर क्या मैसेज दे रहे हैं। अब इस तरह की मूवी या सीरीज से क्या मैसेज मिल रहा है, ये तो कहा नहीं जा सकता। लेकिन दिल्ली पुलिस जरुर बेहतरीन मैसेज दे रही है वो भी रोचक अंदाज में। इस ट्वीट को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews