UP में ओवैसी पर हमला, गाड़ी पर गोलियों के निशान, पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया

UP में ओवैसी पर हमला, गाड़ी पर गोलियों के निशान, पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)पर हमला हुआ है , कुछ लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की। हमले की जानकारी ओवैसी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि वे महफूज हैं। उधर घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश  पुलिस हरकत में आई और बताये गए घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चैक किये और फिर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।  घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अब से कुछ देर पहले एक ट्वीट कर उनपर हुए हमले की जानकारी दी।  ओवैसी ने ट्वीट  किया – कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह।

ये भी पढ़ें – अब होशंगाबाद नर्मदापुरम और बाबई माखन नगर, शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

घटना की जानकारी ट्विटर पर मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन में आई और घटना वाली जगह से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए।  उत्तर प्रदेश पुलिस के ADG लॉ एन्ड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया फिर दो लोग हमले के लिए चिन्हित किये गए जिसमें से एक को हिरासत में लिया गया है उसका नाम सचिन है वो गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है उसके पास से एक अवैध हथियार भी मिला है।  पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”673284323″]

[dgv_vimeo_video id=”673284618″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews