Ayodhya Land: आप के सांसद संजय सिंह का आरोप- “भाजपा ने मेरे घर पर हमला किया”, देखें वीडियो

संजय सिंह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (mp sanjay singh) ने आरोप लगाया कि अयोध्या (ayodhya) में राम मंदिर ट्रस्ट (ram mandir trust) द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन में भ्रष्टाचार किया गया है। उनका कहना है कि इस बात को सबके सामने लाने पर बौखलाये भाजपाइयों (bjp workers) ने मेरे घर पर हमला कर दिया। आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के मुताबिक दो अनजान लोग संजय सिंह के घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे और इन्हीं दोनो ने संजय सिंह की नेमप्लेट पर कालिख भी पोती है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें… Employees News: शासन ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, सर्कुलर जारी, भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला

घटना के बाद संजय सिंह ने ट्विटर वीडियो पोस्ट किया और कहा, ” भाजपा सरकार और उनके गुंडों मेरी बात कान खोल कर सुन लो, आप चाहे जितने भी हमले करवा लें, मेरी हत्या ही क्यों न करवा लें मैं श्री राम मंदिर के लिए जनता द्वारा दिये गए चंदे की चोरी नहीं होने दूंगा।” इसके बाद ट्विटर पर #chandachorbjp की बाढ़ सी आगयी है।

यह भी पढ़ें… Scindia पर बोले जयवर्धन- BJP में कहां हैं ज्योतिरादित्य, भाजपा जोड़ का तोड़ निकालने में व्यस्त

वहीं इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर का कहना है कि ये सब एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है। उन्होंने कहा, ” कल इन्होंने राम मंदिर निर्माण को भ्रष्ट बताया था और आज ये कह रहे हैं कि इनके घर पर हमला हुआ है, ये सब एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है।”

AAP सांसद संजय बसिंह ने इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से भी जांच-पड़ताल की मांग की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews