क्या आपने देखी है ऐसी अनोखी जगह, यहां गाड़ी से नहीं नाव से चलते हैं लोग, नहीं है एक भी सड़क

Beautiful Place

Beautiful Place : देश ही नहीं दुनिया भर में ऐसी कई सारी जगहें मौजूद है जहां के नजारे देखने लायक है। लोग सिर्फ उन जगहों के नजारे देखने के लिए दूर-दूर से वहां जाते हैं। अब तक आपने अधिकतर जगहों पर सड़के जरूर देखी होगी, लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह मौजूद है, जहां एक भी सड़क नहीं है। सड़कें नहीं होने के बावजूद भी शहर बेहद खूबसूरत है। लोगों को एक जगह से दूसरे दूसरी जगह जाने के लिए नावों में घूमना पड़ता है। इसी सुंदर नज़रों को देखने के लिए लोग एक देश से दूसरे देश में ट्रैवल करना पसंद करते हैं।

Netherland का गिथॉर्न गांव है बेहद खूबसूरत

Beautiful Place

हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड के एक छोटे से गांव गिथॉर्न के बारे में। ये गांव इतना खूबसूरत है कि यहां के नजरें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि यहां लोगों को कार, बाइक और बस से नहीं बल्कि नाव से ट्रेवल करना पड़ता है। यहां जरा सा भी प्रदुषण नहीं है। यहां सड़कें नहीं होने की वजह से ये और भी सुंदर नजर आता है। सड़कों की जगह यहां पर पानी-पानी भरा हुआ है। आप भी इस गांव के नजारें देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। पर्यटक यहां के अद्भुत दृश्यों का आनंद लेने के लिए दूर दराज से आते हैं।

यहां नहीं है एक भी सड़क

आपको बता दे, इस गांव में ना तो कोई शोर शराबा है और ना ही कोई गाड़ियों की चहचहाट। हालांकि यहां नहर में बिजली की मोटरों की मदद से नावें चलती हैं लेकिन वो भी आवाज नहीं करती है। हर नहर पर लकड़ी के पुल बनाए गए हैं। इसकी मदद से लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर चले जाते हैं। खास बात ये है कि करीब 180 से ज्यादा पुल इस गांव में मौजूद है। यहां करीब 3 हजार से अधिक लोग रहते हैं। यहां का माहौल बेहद शांत है। लगभग सभी लोगों के पास अपनी नाव होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews