राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से जोड़ी जाएगी कई शहरों की ट्रेनें, ये सुविधाएं भी रहेगी उपलब्ध

Indian railways

Ayodhya Ram Mandir : नए साल की शुरुआत में राम नगरी अयोध्या में बनाएं जा रहे राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई शहरों की ट्रेनों को सीधा अयोध्या से जोड़ने जा रहा है। करीब 100 ट्रेनों को सीधा अयोध्या से भारतीय रेलवे जोड़ने वाला है। इससे यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा मिलेगी। जो यात्री अयोध्या आना चाहते हैं वो अपने शहरों से डायरेक्ट ट्रेन सर्च कर के आ सकेंगे।

आपको बता दें, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भक्तगण काफी ज्यादा उत्सुक है। हर कोई अयोध्या जाने का सपना देख रहा है। राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 के दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 23 जनवरी से आम भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। ऐसे में भक्त मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए आ सकेंगे।

इसी को देखते हुए 19 जनवरी से ही इन ट्रेनों के शुरू होने की घोषणा कर दी है है। मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 ट्रेनों को सीधा अयोध्या स्टेशन से जोड़ा जाने वाला है। ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर के निर्माण के बाद लगभग 50000 यात्री हर रोज आ सकते हैं।

इन शहरों को सीधा जोड़ा जाएगा

अयोध्या से रेलवे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मु आदि जैसे शहरों को सीधा जोड़ने वाला है। करीब 100 ट्रेनों का संचालन अयोध्या के लिए शुरू किया जाने वाला है। खास बात ये है कि आईआरसीटीसी ट्रेनों में केटरिंग की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाएगा। साथ ही स्टेशनों पर भी 24 घंटे खाने पीने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews