बंगाल बजट 2026: कर्मचारियों के DA में 4% इजाफा, लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ी, युवाओं को भी मिली सौगात

 किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं को ममता सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बजट 2026-27 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। आशा वर्कर्स और पैरा टीचर्स के वेतन में भी वृद्धि होगी। 
Bengal Budget 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां और SIR विवाद जारी है। इसी बीच वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को 4,06,084.17 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट (West Bengal Budget 2026) पेश कर दिया है। युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं ममता बनर्जी की सरकार ने की है। युवाओं के लिए खास योजना को मंजूरी मिली है। महंगाई भत्ते में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

चंद्रमा भट्टाचार्य ने अपने भाषण में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 4,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता की घोषणा की है। जिसे रबी और खरीफ मौसम के दौरान 2,000 रुपये की दो किस्तों में दिया जाएगा। सरकारी ट्यूबवेल और आरएलआई योजनाओं के माध्यम से सिंचाई के लिए सभी फीस और शुल्कों की पूरी छूट की घोषणा भी की गई है,। इस फैसले से छोटे और सीमांत किसानों को राहत मिलेगी। राज्य में कृषि आजीविका मजबूत हो सकती है।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी घोषणा 

ममता बनर्जी की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4% वृद्धि का ऐलान किया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को वर्ष 2008 से 2019 के बीच के लिए कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते का 25% भुगतान करने का निर्देश दिया है। इस काम को पूरा करने के लिए 6 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है।

वित्त मंत्री वित्त चंद्रमा भट्टाचार्य ने पेंशनभोगियों को भी राहत दी है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य योजना के तहत पेंशनर्स 2 लाख रुपये तक के कैशलेस ईलाज के हकदार होंगे। 2 लाख रुपये से अतिरिक्त खर्च के 75% कवर करने के लिए सीमा को बढ़ाया गया है। जिससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्त सुरक्षा मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच भी सुनिश्चित होगी।

आशा कार्यकर्ताओं और गिग वर्कर्स को भी मिला तोहफा 

राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायकों के मासिक मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।  इसके अलावा यदि ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो जाती है, तो उनके परिवार को 5 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के लिए 180 दिनों की मैटरनिटी लीव की सुविधा भी शुरू की गई है। गिग वर्कर्स को स्वास्थ्य साथी स्कीम का हिस्सा बनाया गया है। पैरा टीचर्स और नागरिक स्वयंसेवकों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि भी की गई है।

युवाओं और महिलाओं के लिए भी सरकार का बड़ा ऐलान 

लक्ष्मी भंडार योजना की राशि में 500 रुपये की वृद्धि की गई है। चंद्रमा भट्टाचार्य बंगाल ने पढे-लिखे बेरोजगार युवाओं को सहायता देने के लिए नई योजना शुरू की है। जिसका नाम “बंगाल युवा साथी” है। इस स्कीम का लाभ 25 से 40 साल आयुवर्ग के माध्यमिक परीक्षा पास बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। रोजगार मिलने तक या 5 साल तक हर महीने 1,500 रूपये दिए जाएंगे। यह योजना 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews