
PM Modi Bengal election campaign
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, दूसरे औरअंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा जिसके लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा, प्रधानमंत्री आज बंगाल दौरे पर हैं और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं उन्होंने यहाँ कुछ वादे भी किये हैं, उन्होंने बैरकपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी के नेतृव वाली टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा
प्रधानमंत्री मोदी ने बैरकपुर की सभा में कहा इसी धरती ने 1857 की पहली आजादी की लड़ाई को ताकत दी थी, और आज यही धरती परिवर्तन की राह को और प्रशस्त कर रही है, उन्होएँ कहा कि भाजपा का एक कार्यकर्ता हूँ पार्टी जहाँ आदेश करती है वो काम करता हूँ चुनव की जिम्मेदारी संभालना भी इसी का एक हिस्सा हिया और इसीलिए मैं आपके बीच हूँ, मैंने जब से घर छोड़ा है तब से आप सब लोग ही मेरा परिवार हैं मुझे आप सबके बीच रहने में सुख मिलता है।
मोदी ने कहा बंगाल मेरे व्यक्तिगत जीवन की आध्यात्मिक यात्रा की ऊर्जा का केंद्र रहा है, बंगाल के महान व्यक्तित्वों की प्रेरणा रही है और जनता जनार्दन का अपार प्रेम रहा है। बंगाल की इस धरती पर मैंने जो अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं। उन्होंने कहा अतीत में जब भारत समृद्ध था तब उसके तीन मजबूत स्तंभ थे। अंग, बंग और कलिंग, अंग यानि बिहार, बंग यानि बंगाल और कलिंग यानि ओडिशा ये तीनों स्तंभ कमजोर हुए तो भारत के सामर्थ्य को झटका लगा।
मोदी ने कहा आज भारत जब विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना आवश्यक है। याद रखना बीते समय में बिहार ने कमल खिलाया है, ओडिशा ने कमल खिलाया है और अब बंगाल की बारी है। और यहां मैं जो माहौल देख रहा हूं, बंगाल में भी कमल खिलना तय है। अंग-बंग-कलिंग… त्रिशक्ति का भरोसा भाजपा पर है।
सुजलाम् सुफलाम्…उदाहरण से जनता से वादा
प्रधानमंत्री ने कहा वंदे मातरम्, गुलामी से मुक्ति का मंत्र बना था। 21वीं सदी में वंदे मातरम् को हमें बंगाल के नव-निर्माण का मंत्र बनाना है। मैं बंगाल के परिवारजनों को भरोसा दिलाता हूं, हम सुजलाम् सुफलाम् को नीति बनाएंगे, शस्यश्यामलाम् को रोजगार की प्रेरणा बनाएंगे, मलयज शीतलाम को सुख समृद्धि का स्रोत बनाएंगे और दुर्गा की शक्ति को सुरक्षा और न्याय की गारंटी बनाएंगे।
बंगाल ने दशकों तक पलायन की तकलीफ सही। यहां रोजगार था नहीं इसलिए बच्चे बाहर कमाने चले गए। यहां बुजुर्ग अकेले रह गए। अपने लिए ओल्ड एज होम तलाशने वाले बुजुर्गों की संख्या यहां लगातार बढ़ रही है। यह स्थिति पीड़ादायक है। इसलिए भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी बंगाल के युवाओं के लिए बंगाल में रोजगार।
मोदी बोले- 4 मई के बाद रोजगार से जुड़े ये पांच काम होंगे
- पहला- बंगाल में सरकारी भर्तियां तय समय पर निकलेंगी, भर्तियां पारदर्शी तरीके से होंगी और रोजगार मेलों में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
- दूसरा- जो भी पद खाली पड़े हैं, उन्हें तेजी से भरा जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को टीएमसी के भय से मुक्त किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का पूरा लाभ दिया जाएगा।
- तीसरा- Creative Economy का विस्तार किया जाएगा। बंगाल के स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बने, इस पर काम किया जाएगा।
- चौथा- गांव में 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। यहां भाजपा सरकार गांव में रोजगार देने वाला VB-G RAM G कानून लागू करेगी। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना और पीएम संपदा योजना को यहां पूरी तरह लागू किया जाएगा।
- पांचवां- शहरों में जो स्ट्रीट वेंडर हैं, उनको पीएम स्वनिधि योजना का पूरा लाभ मिलेगा। बैंकों से मदद मिलेगी।
बंगाल की बहन बेटियों से मोदी की अपील
मैं एक बार फिर सभी बहनों-बेटियों से कहने आया हूं, TMC ने आपके वोट का मान नहीं रखा। TMC ने इस महान राज्य को बेटियों के लिए असुरक्षित बना दिया है। आप जब वोट देने जाएं, तो उन गुंडों, उन मस्तानों के चेहरे याद करना, जो TMC के नाम पर अत्याचार करते हैं। आप कमल छाप पर वोट दीजिएगा, ताकि कानून व्यवस्था ऐसी अच्छी बने, बेटियां बिना चिंता के भी रात में बाहर निकल सकें और जिन बहनों-बेटियों के साथ अन्याय हुआ है उनको पूरा न्याय मिल सके।
बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, बंगाल के सामने उपस्थित एक विराट चुनौती से बंगाल को बचाना… यह मेरे भाग्य में भी है और मेरा दायित्व भी है।
इस दायित्व से मैं पीछे नहीं हटूंगा।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/ZUYi0pVckD pic.twitter.com/g9Fn3PQtR3
— BJP (@BJP4India) April 27, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

