सुना है आप एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के शौकिन हैं? तो इन 3 टॉप जगहों को मिस मत करना

Maharashtra Travel: अगर आप भी एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के शौकिन हैं, तो ये 3 टॉप जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं! जहां आपको न सिर्फ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे, बल्कि अद्भुत जानवरों और रोमांचक गतिविधियों का भी अनुभव होगा।
Travel

Maharashtra Travel: अधिकांश बच्चों की गर्मी की छुट्टियाँ लग चुकी है जिनकी गर्मी की छुट्टियाँ अभी तक नहीं लगी है कुछ दिनों बाद उनकी भी छुट्टियाँ लग जाएगी। छुट्टियों में बच्चे अक्सर अपने मम्मी-पापा से ज़िद करते हैं कि वे उन्हें कही बाहर घुमाने ले जाए, छुट्टियों में घूमना सिर्फ़ बच्चों के लिए ही अच्छा नहीं होता है बल्कि बड़े लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इस बहाने वे अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिता पाते हैं।

ऐसे में अगर आप सोच रहे है कि इस बार गर्मियों की छुट्टी में कहा जाना चाहिए, आज हम आपको इस आर्टिकल में महाराष्ट्र की कुछ अनोखी जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ पर जाकर बच्चे अपनी छुट्टियों को अच्छे से इंज्वॉय कर पाएंगे, आप भी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर पाएंगे।

महाराष्ट्र की 3 टॉप जगहों को मिस मत करना (Maharashtra Travel)

महाराष्ट्र भारत के सबसे बड़े और समृद्ध राज्यों में से एक है, यह अपनी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक विकास के लिए जाना जाता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मानी जाती है और यह बॉलीवुड का जादू पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि आप महाराष्ट्र की कौन-कौन सी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी

अगर आप महाराष्ट्र में वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी का आनंद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में सबसे पहले भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी का ही नाम सामने आता है। इस सैंक्चुअरी की स्थापना साल 1984 में की गई थी, यह सैंक्चुअरी महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है। आपको बता दें, इस सैंक्चुअरी में लगभग तीन दर्जन से अधिक पशु पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है। जिसमें से विशालकाय गिलहरी की प्रजाति भी शामिल है। यहाँ टिकट के लिए क़रीब 50 रुपए लगते हैं।

महाबलेश्वर हिल स्टेशन

महाराष्ट्र का महाबलेश्वर हिल स्टेशन न केवल अपनी ख़ूबसूरती के लिए बल्कि शानदार एडवेंचर ट्रिप के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर जाकर आप तरह तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। यहाँ की हरियाली, शांत वातावरण और पहाड़ी दृश्य पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। यहाँ पर आप रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ पर आपको झील, आर्थर सीट, एलिफेंट हेड पॉइंट और विल्सन प्वाइंट भी नज़र आएगा।

ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व

महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में स्थित ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व न केवल राज्य का सबसे पुराना बल्कि सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व भी माना जाता है। इसे बाघों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर्यटक बाघों के अलावा तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, भालू और सांभर हिरण जैसी दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थल माना जाता है। यह प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews