महाभारत काल से है Bhima Devi Temple का कनेक्शन, अचरज में डाल देगी खूबसूरत वास्तुकला

Bhima Devi Temple

Bhima Devi Temple: भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। जहां अक्सर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। चैत्र नवरात्रि आने वाली है और ऐसे में देवी मंदिरों में भक्तों की खास तौर पर भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान किसी देवी मंदिर के दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको हरियाणा के एक प्राचीन मंदिर के बारे में बताते हैं। इस मंदिर की कहानी जानने के बाद आप जरूर यहां जाने का प्लान बनाएंगे।

कहां है मंदिर

हम हरियाणा के जी मंदिर की बात कर रहे हैं उसका नाम भीमा देवी मंदिर है जो पंचकूला में मौजूद है। इस मंदिर को आठवीं शताब्दी का बताया जाता है और इसका महाभारत काल से भी गहरा होता है। यहां के वास्तु कला बहुत ही अद्भुत है जो इसकी प्राचीनता का अहसास करवाती है। भीमा देवी मंदिर में मां दुर्गा के स्वरूप का वास है। चैत्र नवरात्रि के दौरान आप यहां दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

ऐसा है इतिहास

इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो इसके बारे में 1974 में मालूम चला था जब यहां पर खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान यहां 100 मूर्तियां मिली थी। यह मंदिर देखने में पूरी तरह से खजुराहो और भुवनेश्वर के मंदिरों की तरह नजर आता है। यह उत्तर भारत के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है और यहां जो मूर्तियां मिली थी वह आज भी संग्रहालय में सुरक्षित है।

कैसे पहुंचे मंदिर

अगर आप भी इस प्राचीन मंदिर का दीदार करना चाहते हैं तो यह पिंजौर से 10 किलोमीटर दूर मौजूद है। यहां तक पहुंचाने के लिए आप बस का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा रेल से भी पंचकूला आसानी से पहुंचा जा सकता है। हवाई मार्ग के जरिए। यह मंदिर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है और यहां एंट्री के लिए कोई भी फीस नहीं लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews