मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, पलक झपकते ही ढही 4 मंजिला इमारत

मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, पलक झपकते ही ढही 4 मंजिला इमारत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर साईं बाबा नगर में 4 मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे दहशत का माहौल देखा गया. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि पल भर में अचानक से ही यह 4 मंजिल की इमारत भरभराते हुए गिर गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर चुका है। बताया जा रहा है कि सुबह ही बिल्डिंग में रहने वालों ने घर खाली कर दिया था। क्योंकि, उन्हें हादसे का अंदाजा हो गया था।

— KRoshan (@kroshan4mobile) August 19, 2022

मामला बोरीवली इलाके का है। इस घटना में कोई भी जनहानि होने की खबर सामने नहीं आई है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक दमकल कर्मी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि मलबे में कोई दबा तो नहीं है।

Must Read- जन्माष्टमी के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे, फैंस को इस अंदाज में दी शुभकामनाएं 

बोरीवली पश्चिम के साईं बाबा नगर में मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग थी, जो दोपहर 12:30 बजे अचानक ढह गई. सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां, बचाव वैन, नगर निगम कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों के मुताबिक बीएमसी ने खस्ताहाल इमारत को देखते हुए उसे खाली करा लिया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews