सीएम भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, सभी सरकारी कार्यालयों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, सभी सरकारी कार्यालयों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में अब सभी सरकारी कार्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी (Chhasttisgarh Mahtari) की फोटो लगेगी। भूपेश सरकार ने ये फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करे दी। उन्होने लिखा है कि ‘छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है । हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।’

छत्तीसगढ़ राज्य को माता का दर्जा देते हुए उसे छत्तीसगढ़ महतारी संबोधित किया जाता है। छत्तीसगढ़ महतारी का एक मंदिर भी धमतरी जिले के कुरूद में स्थित है। बता दें कि भूपेश बघेल हमेशा से ही स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल करते रहे हैं। छत्तीसगढ़ी अस्मिता को बनाए रखने और लोगों को उससे जोड़े रखने की उनकी पॉलिटिकल लाइन रही है और इस फैसले को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले उन्होने ‘अरपा पेरी के धार’ गीत को राज गीत का दर्जा दिया था और अब हर शासकीय आयोजन में इसे गाया जाता है।

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी संस्कृति को उभारने और बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। स्थानीय महत्व के दिवसों पर शासकीय छुट्टी दी जाती है। इसी तरह सभी शासकीय आयोजनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे जाते हैं। इसी क्रम में अब उन्होने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों और दफ्तरों में लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले की लोग सराहना भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews