राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगी प्रोत्साहन राशि, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

minimum wage

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी कर्मंचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला किया है। इसके तहत कर्मचारियों को 3000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो सरकारी अस्पतालों में तय मानक से ऊपर सामान्य प्रसव कराने में मदद करेंगे।इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मानसून के साथ 5 सिस्टम एक्टिव, 7 जिलों समेत 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग की अपडेट

मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना सरकार ने ऑपरेशन के जरिए (सी-सेक्शन) प्रसव के मामलों को कम करने के लिए यह फैसला लिया है। इसके तहत उन कर्मचारियों को “समूह-आधारित प्रोत्साहन राशि” देने का प्रस्ताव दिया है, जो सरकारी अस्पतालों में तय मानक से ऊपर सामान्य प्रसव कराने में मदद करेंगे।तय मानक से अधिक सामान्य प्रसव के लिए कर्मचारियों को प्रति प्रसव 3000 रुपये की समूह आधारित प्रोत्साहन राशि (TBI) दी जाएगी।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगी सैलरी, बोर्ड का आदेश जारी

मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,आदेशानुसार में कहा गया है कि प्रोत्साहन देने की इस योजना को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए लागू किया जाएगा।इसके बाद परिणामों के आधार पर तय किया जाएगा की योजना को जारी रखना है या नहीं। इसके साथ ही इसका पूरा खर्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि से पूरा किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews