भारत सरकार का बड़ा फैसला, TikTok के बाद अब PUBG समेत 118 चीनी एप्स पर लगा बैन

भारत सरकार का बड़ा फैसला, TikTok के बाद अब PUBG समेत 118 चीनी एप्स पर लगा बैन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| भारत और चीन (India And China) के बीच जारी तनातनी के बीच भारत सरकार (Indian Government) ने एक बार फिर चीनी मोबाइल ऐप्स (China Mobile apps) पर बैन लगाया है| भारत सरकार ने पबजी मोबाइल गेम (Pubg) समेत 118 एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले भी सरकार टिक टोक समेत कई एप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

भारत सरकार ने 15 जून को गलवान में हिंसक संघर्ष के बाद 29 जून को 59 चीनी ऐप्‍स को बैन कर दिया था| उसके बाद 28 जुलाई को 47 ऐप्‍स को बैन किया था| अब तीसरी बार सरकार ने 118 ऐप्‍स पर प्रतिबंध लगाया है| इस प्रकार सरकार अब तक 224 चीनी ऐप्‍स पर बैन लगा चुकी है|

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी ने आईटी ऐक्ट के सेक्शन 69A के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया है। सरकार के मुताबिक ये ऐप भारत की संप्रभुता, रक्षा और राज्यों की सुरक्षा व पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। इस बार जिन चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें पबजी के अलावा लिविक, वीचैट वर्क और वीचैट रीडिंग, ऐपलॉक, कैरम फ्रेंड्स जैसे मोबाइल ऐप शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews