क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले बड़ा तोहफा, मलेशिया ने भारत के लोगों को वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की

visa Free entry for Indians in Malaysia

Visa free entry for Indians in Malaysia : क्रिसमस और न्यू ईयर पर विदेश घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए मलेशिया सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से भारत के नागरिकों को बिना वीजा के मलेशिया में आने की अनुमति होगी, उन्होंने कहा कि ये फ्री वीजा पर भारतीय नागरिक 30 दिन तक रह सकेंगे, उन्होंने भारत के साथ ही चीन के नागरिकों के लिए भी इस सुविधा की घोषणा की है।

मलेशिया में 30दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री, पीएम इब्राहिम ने की घोषणा    

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम इब्राहिम ने रविवार देर रात अपनी पार्टी पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ये घोषणा की , उन्होंने कहा कि मलेशिया आने वाले सभी पर्यटकों की शुरूआती जाँच जरूर की जाएगी क्योंकि सुरक्षा एक अलग मामला है, यदि किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है या किसी से आतंकवाद का खतरा है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, आपको बता दें कि अभी मलेशिया ने फ्री वीजा की सुविधा खाड़ी के देशों और तुर्किये एवं जॉर्डन सहित अन्य पश्चिम एशियाई देशों को ये सुविधा प्राप्त है, इस कड़ी में भारत और चीन भी शामिल हो गए हैं।

भारत एक बड़ा बाजार, पर्यटन को बढ़ावा देने उठाया ये कदम  

आपको बता दें कि मलेशिया की अर्थ व्यवस्था में भारत का बड़ा योगदान है, भारत उनके लिए एक बड़ा बाजार है , दुनियाभर से मलेशिया पहुँचने वाले पर्यटकों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर है, मलेशिया टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि 2022 में कुल 3,24,548 भारतीय पर्यटक वहां पहुंचे और 2023  की पहली तिमाही में 1,64,566 भारतीय पर्यटक मलेशिया पहुँच चुके हैं, मलेशिया को उम्मीद है कि 30 दिन के लिए फ्री वीजा एंट्री से भारतीटी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी जिससे उनकी अर्थ व्यवस्था और मजबूत होगी।

श्रीलंका, थाईलैंड ने भी दी भारत को फ्री वीजा एंट्री की सुविधा 

आपको बता दें कि पिछले दिनों थाईलैंड और श्रीलंका ने अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ देशों को बिना वीजा आने के अनुमति दी है,  श्री लंका ने भारत, मलेशिया, चीन, रूस, जापान, थाईलैंड और इंडोनेशिया के लिए फ्री वीजा प्रवेश शुरू किया है जो 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा,  इसी तरह थाईलैंड ने भी भारत एवं ताइवान के लोगों को ये छूट दी है जो 10 मई 2024  तक जारी रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews