
HRTC Employees Regular : रक्षाबंधन से पहले हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एचआरटीसी ने 1,109 कर्मियों को नियमितीकरण करने के आदेश जारी किए है।इसके तहत चालक-परिचालकों और कर्मशाला कर्मियों को नियमित किया गया है, जो 31 मार्च 2024 को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके है।
इन कर्मियों को किया नियमित
- 6 कार्य प्रबंधक, 1 अधीक्षक (भंडार), 15 कनिष्ठ कार्यालय सहायक, 12 चालक, 474 परिचालक, 536 कनिष्ठ तकनीशियन, 86 कर्मशाला सहायक और 14 अन्य कर्मचारी उपयुक्त पाए गए, जिन्हें नियमिक किया गया है।
- कनिष्ठ कार्यालय सहायक श्रेणी में कुल 15 कर्मचारी थे जिनमें 10 उपयुक्त पाए गए और उन्हें नियमित किया गया।
- चालक श्रेणी में 12 कर्मचारी थे, जिनमें 4 कर्मचारी उपयुक्त पाए गए।
- परिचालकों में 474 में से 457 उपयुक्त पाए गए।
- कनिष्ठ तकनीशियन में 536 में से 534 कर्मचारी उपयुक्त पाए गए और उन्हें नियमित किया गया।
- कर्मशाला सहायक में 86 में से 83 कर्मचारी ही उपयुक्त पाए गए, जिन्हें नियमित किया है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नियमित किए 94 शिक्षक
प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने विभिन्न स्कूलों में तैनात 94 सी एंड वी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद टीजीटी हिंदी के 75, टीजीटी शास्त्री के 14 और आर्ट एंड क्राफ्ट के पांच शिक्षकों को नियमित किया गया है। पूर्व में शिक्षक अनुबंध पर सेवारत थे, लेकिन अब इन्हें नियमितीकरण के बाद विभागीय नियमों के तहत वित्तीय और अन्य सभी लाभ मिलेंगे।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

