
Coal Indian Arrears Update :देश के लाखों कोयला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वेतनवृद्धि, भत्ते और वेतनमान के लाभ के बाद अब सिंतबर में 23 महीने के एरियर के बकाया एरियर भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में कोल इंडिया द्वारा सभी अनुषंगी कंपनियों को आदेश जारी किए जा चुके है। इसके तहत अब सभी कर्मचारियों को सितंबर में 23 महीने का बकाया एरियर की राशि मिलेगी। यह राशि 3 लाख से 7 लाख तक हो सकती है।
लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल इंडिया के कामगारों के एरियर भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए कोल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (एमपी एंड आइआर) गौतम बनर्जी ने साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीए) समेत कोल इंडिया से संबंद्ध सभी अनुषंगी कंपनियों के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। इससे कोल इंडिया में कार्यरत लगभग तीन लाख कामगारों को लाभ मिलेगा।23 माह के एरियर एक मुश्त भुगतान होगा। इस आदेश से कामगारों को ढाई लाख से सात लाख रुपये एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा।
समझौता जुलाई 2021 से लागू
जारी आदेश में कहा गया है कि कामगारों को सितंबर, 2023 में देय अगस्त 2023 के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी मिल गई है। कार्यरत, सेवानिवृत कामगारों के बकाया का भुगतान सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यथाशीघ्र किया जा सकता है।बकाया राशि का भुगतान सभी लागू कटौतियां करने के बाद की जा सकती है। इस आदेश के बाद अब सितंबर 2023 को कोयला कर्मियों की सैलरी बढकर आएगी।बता दे कि कोयला कामगारों के 11वां वेतन समझौता 1 जुलाई, 2021 से लागू हुआ है। इसके बाद कर्मियों को बढ़े हुए वेतन का भुगतान जुलाई 2023 से किया जा रहा है।
बैठक में हुआ था फैसला
दरअसल, बीते मई को जेबीसीसीआई बैठक में 11 वें वेतन समझौता के एमओयू पर यूनियन और प्रबंधन ने हस्ताक्षर किये थे और फिर कोल इंडिया की 30 मई को हुई बोर्ड बैठक में वेतन समझौते को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद कोयला मंत्रालय में इसे मंजूरी के लिए भेजा गया था, यहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद जून महीने से इसे लागू कर जुलाई से नये वेतनमान से वेतन दिया गया था और अब एरियर के आदेश जारी किए गए है। अगस्त के वेतन के साथ ही 23 महीने का एरियर भी मिलेगा। यानि की सितंबर महीने में जो वेतन मिलेगा उसके साथ 23 महीने के एरियर राशि भी एकमुश्त मिलेगी।बता दे कि 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2023 तक प्रभावी 23 महीने के एरियर के लिए 9,252.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

