लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, इस बार मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन, 20 मई तक खाते में आएगी इतनी राशि

Pensioners Pension Hike : हरियाणा के लाखों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के 30 लाख से ज्यादा बुजुर्गों और पेंशनरों को अब बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। सीएम की घोषणा के बाद 1 अप्रैल 2023 से पेंशन की नई दरें लागू हो गई है, ऐसे में अब मई में पेंशनरों को 2500 रुपये की जगह 2750 रुपये बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। खबर है कि 15 से 20 मई के बीच यह राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

बजट में की थी सीएम ने घोषणा

दरअसल, बजट सत्र के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन में 250 रुपये प्रति महीने की बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी, जिसके बाद पेंशन 2500 रुपए से बढ़कर 2750 रुपये हो गई है। बढ़ी हुई पेंशन 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। पेंशन के लिए बजट में 1300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। वर्तमान में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ 29.71 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिल रहा है। आय सीमा बढऩे के बाद यह संख्या 35 लाख से भी अधिक हो सकती है।

15 से 20 मई तक खाते में आएगी राशि

अमर उजाला के मुताबिक, राज्य के 17.85 लाख बुजुर्गों और कुल सामाजिक पेंशन दायरे में आने वाले 30.78 लाख पेंशनरों को इस बार 2500 रुपये की जगह 2750 रुपये बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। चुंकी नई दरें 1 अप्रैल से लागू हुई है, ऐसे में अप्रैल की पेंशन मई में आनी है,  इस बार सभी बुजर्गों समेत अन्य को बढ़ी हुई पेंशन राशि मिलेगी।  इसको लेकर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि 15 से 20 मई तक लाभार्थियों की पेंशन खाते में डाल दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews