32 हजार कर्मचारियों को बड़ी सौगात, प्रस्ताव को मंजूरी, मिलेगा बोनस का लाभ, खाते में आएगी इतनी राशि

employees news

UP Employee News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के हजारों बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। यूपी पावर कारपोरेशन के कार्मिकों को गणतंत्र दिवस पर बोनस का उपहार मिला है।मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यूपीपीसीएल ने वर्ष 2021-22 के लिए कारपोरेशन अपने कर्मचारियों को तदर्थ अनुग्रह धनराशि (बोनस) प्रदान करेगा। कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज की पहल पर इस तरह का प्रस्ताव पावर कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा पारित कर दिया गया है।

दरअसल, पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज की पहल पर पावर कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। पावर कारपोरेशन कर्मचारियों को बोनस की धनराशि पर करीब 19 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे 32 हजार 517 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर धनराशि कार्मिकों को प्राप्त होगी।

कर्मचारियों से की अपील

कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज के अनुसार, प्रदेश की योगी सरकार और कारपोरेशन अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति संवेदनशील है। हमारी कोशिश है कि निगम की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर कार्मिकों को उनके हित लाभ मिलते रहें। उन्होंने कार्मिकों से अपील की है कि अपने कार्यों को इमानदारी, निष्ठा एवं परिश्रम के साथ करते रहें। प्रबन्धन हमेशा उनके साथ है।

30 सहायक अभियंता को प्रमोशन

इसके अलावा प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को भी तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने 30 सहायक अभियंता को पदोन्नत कर अधिशासी अभियंता बनाया गया है। इस संबंध में विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह ने आदेश जारी किया है, इसके तहत इन सहायक अभियंताओं को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पे मैट्रिक्स लेवल-, ग्रेड पे 6600 रुपये के वेतनमान में प्रोन्नत किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews