इन 39 अफसरों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, डीपीसी पूरी, सीएम का अंतिम अनुमोदन बाकी

राज्य शासन ने 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी कर 8700 ग्रेड पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों और 7600 ग्रेड पे पर 10 पीसीएस अफसरों को प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई।
Promotion news

Uttarakhand PCS Transfer: उत्तराखंड के पीसीएस (प्रोविंशियल सिविल सर्विस) अधिकारियों के लिए खुशखबरी है।बुधवार को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) पूरी हो गई है और अब जल्द प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। खबर है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड शासन ने 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी कर 8700 ग्रेड पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों और 7600 ग्रेड पे पर 10 पीसीएस अफसरों को प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई।वही दो PCS अधिकारियों पर विभिन्न जांच गतिमान होने के चलते उनका लिफाफा बंद रखा गया है यानी 8700 ग्रेड पे पर 27 पीसीएस अधिकारियों के ही नाम फाइल में दर्ज किए गए। अब डीपीसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतिम अनुमोदन होगा और फिर आदेश जारी किए जाएंगे।

इन अफसरों को मिलेगा प्रमोशन

  • 8700 ग्रेड-पे पर प्रमोशन पाने वाले अफसरों में ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुधियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, ईलागिरी, जगदीश कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल, उत्तम सिंह चौहान, अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मोहन सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह और केके मिश्रा के नाम शामिल हैं ।
  • 7600 ग्रेड-पे पर प्रमोशन पाने वाले अफसरों मेंं श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह और पंकज उपाध्याय के नाम शामिल हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews