हजारों शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर, मानदेय में होगी वृद्धि, विभाग ने जारी किए निर्देश, फरवरी से खाते में बढ़कर मिलेगी सैलरी!

honorarium hike

Jharkhand Para Teachers Honorarium Hike 2024 : झारखंड के हजारों पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने पारा शिक्षकों के मानदेय में 4 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है।इसका लाभ 1 जनवरी 2023 से मिलेगा। इससे 60 हजार से ज्यादा पारा शिक्षक लाभान्वित होंगे।

4 फीसदी बढ़ेगा मानदेय, निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पारा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि को लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने सभी जिलों के के डीईओ-डीएसई को दिशा निर्देश जारी कर दिए है, जिसमें कहा गया है कि एक जनवरी से पारा शिक्षकों के मानदेय में वार्षिक 4 फीसदी की वृद्धि की जानी है, इसमें वैसे पारा शिक्षक जिनका शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है एवं जिनका अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा संतोषप्रद सेवा प्रदान की संपुष्टि करा ली गई है, उनके मानदेय में चार फीसदी की वृद्धि होगी।

जनवरी से मिलेगा लाभ, सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2023 से चार फीसदी मानदेय में बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें वेरिफिकेशन ना होने के चलते करीब पांच हजार पारा शिक्षकों को लाभ नहीं मिल सका, ऐसे में अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों को जनवरी से बकाए के साथ भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने निर्देश जारी कर दिए है कि जनवरी महीने के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ यह राशि भी उन्हें दी जाएगी। विभाग ने ऐसे पारा शिक्षकों की सूची अविलंब झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि समय पर मानदेय भुगतान की कार्रवाई की जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews