कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस भत्ते में बड़ी वृद्धि, अब खाते में बढ़कर आएगी राशि, जानें कितना मिलेगा लाभ?

कैबिनेट बैठक के फैसले के बाद अब अवर्गीकृत शहरों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को मूल वेतन का 7.50% और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कर्मियों को मूल वेतन का 5% मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।
employee news

Employees News

Bihar Employees HRA Hike : बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने राज्यकर्मियों को एक से छह प्रतिशत तक बढ़े हुए मकान किराया भत्ता की सौगात दी गई है। इस फैसले के तहत अब पटना में तैनात राज्यकर्मियों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत  और ग्रामीण क्षेत्र के कर्मियों को 4 प्रतिशत की जगह अब पांच प्रतिशत किराया भत्ते का लाभ मिलेगा।

दरअसल, हाल ही में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य कर्मियों के मकान किराया भत्ता (HRA) की वर्तमान दर में संशोधन की स्वीकृति दी गई है, जिसके बाद राज्यकर्मियों का आवासीय भत्ता बढ़ गया है।हैरानी की बाद ये है ये भत्ता 7 साल बाद बढाया गया है।

10 से 30 फीसदी तक मिलेगा HRA

  • इस फैसले के बाद अररिया, आरा, औरंगाबाद, बगहा, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर, बिहार शरीफ, बक्सर, छपरा, दरभंगा, डेहरी, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जमालपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मोकामा, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सासाराम, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल आदि शहरों में सरकारी सेवकों को मूल वेतन का 10% मकान किराया भत्ता मिलेगा।
  • अवर्गीकृत शहरों में कार्यरत सरकारी सेवकों को मूल वेतन का 7.50% और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कर्मियों को मूल वेतन का 5% मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।इसके अलावा दिल्ली और मुंबई में पदस्थापित राज्य कर्मियों को 30% की दर से मकान किराया भत्ता मिलेगा। यह संशोधन 1 जनवरी 2024 से लागू होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews