शिक्षकों-कर्मियों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेगा बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता, एरियर का भी होगा भुगतान, खाते में बढ़ेगी राशि

Employees DA update

Bihar College University Teacher Employees DA : बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।शिक्षकों कर्मियों को जल्द बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलेगा और लंबित एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है और अब खर्च होने वाली राशि के आकलन पर विचार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है दिसंबर में इसका लाभ दिया जा सकता है।

42 फीसदी तक डीए और एरियर का मिलेगा लाभ

दरअसल, राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर तथा सेवानिवृत कर्मियों को दिसंबर में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों शिक्षकों को वेतनादि एवं गैर वेतनादि मद में जुलाई, 2022 से दिसंबर, 2022 तक 34 प्रतिशत से 38 प्रतिशत एवं जनवरी, 2023 एवं फरवरी, 2023 का 34 प्रतिशत से 42 प्रतिशत तक का महंगाई भत्ता और एरियर दिया जाना है। इसके लिए अक्टूबर में शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों से डीए की बकाया राशि एवं डीआर डिफरेंस मद की गणना का ब्योरा मांगा था, जो भेज दिया गया है।

दिसंबर में खाते में आ सकती है बड़ी राशि

जानकारी के अनुसार, सभी कॉलेजों से ब्योरा मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों शिक्षकों डीए और एरियर का लाभ देने के लिए 124 करोड़ 67 लाख 23 हजार रुपये की व्यवस्था कर ली है और अब विभाग इस पर खर्च होने वाली राशि के आकलन में जुट गया है। संभावना है कि 31 दिसंबर तक शिक्षकों कर्मियों को इसका लाभ दिया जा सकता है। इससे राज्य के करीब दस हजार शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को लाभ होगा। इससे कर्मचारियों शिक्षकों को एक साथ बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews