हजारों कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, खाते में बढ़कर आएगी इतनी राशि

employees news

Railway Employee Promotion :  उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के लगभग 80000 अधिकारियों-कर्मचारियों के पे ग्रेड अपग्रेडेशन की घोषणा की है।नई नीति को केंद्र सरकार की मंजूरी देने के बाद सभी को औसतन 2,500 रुपये से 4,000 रुपये प्रति माह अतिरिक्त वेतन मिलेगा। इसी कड़ी में अब रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर पे-कमीशन जया कुमार ने इस आशय का पत्र उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को जारी किया है।

रेल मंत्रालय के इस फैसले से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में कार्यरत पर्यवेक्षक कैडर के करीब 6000 कर्मचारियों को सीधी पदोन्नति का लाभ मिलेगा और ग्रेड-6 के कर्मचारी सीधे प्रमोशन पा सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत ग्रुप सी के योग्य कर्मचारियों की हर वर्ष परीक्षा आयोजित की जाएगी और उन्हें समय से पदोन्नति मिल सकेगी। फिलहाल रेलवे की इस नई नीति से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी, स्टोर, ट्रैफिक कॉमर्शियल, पर्सनल विभाग के पर्यवेक्षक लाभान्वित होंगे। सभी सुपरवाइजर श्रेणी के अधिकारियों को ग्रुप ए अधिकारियों के समकक्ष उच्च वेतन ग्रेड तक पहुंचने का मौका मिल सकेगा।

हाल ही में रेल मंत्री ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के सुपरवाइज़र ग्रेड यानी ग्रेड 7 के अंतर्गत आने वाले रेलवे के 80 हज़ार कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है।इसके तहत अब लेवल 6 के कर्मचारी लेवल 7 और 8 तक पहुंच सकेंगे और कुछ लोग लेवल 9 तक भी पहुंच सकेंगे। आसान शब्दों में कहे तो इस नई नीति से ये कर्मचारी अब ग्रुप A के अधिकारियों के समकक्ष तक पहुंच सकेंगे। पे ग्रेड में बढ़ोतरी का मतलब है कि सभी को औसतन 2,500 रुपये से 4,000 रुपये प्रति माह अतिरिक्त वेतन मिलेगा। इससे वेतन बिल में 10,000 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

छत्तीसगढ के कर्मचारी भी लाभान्वित

खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।रेल मंत्रालय के इस निर्णय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तकनीकी और नॉन तकनीकी कैडर के लगभग 7500 से भी अधिक सुपरवाइजर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसमें मुख्यालय और बिलासपुर रेल मंडल के 3500 से अधिक, रायपुर रेल मंडल के 2000 से अधिक को लाभ मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबन्धक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारी हित में लिए गए इस निर्णय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर कार्यरत 7500 सुपरवाइजर कैडर के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews