बड़ी खबर: मप्र आ रही सवारियों से भरी बस हाईजैक, पुलिस महकमे में हड़कंप, अलर्ट

बड़ी खबर: मप्र आ रही सवारियों से भरी बस हाईजैक, पुलिस महकमे में हड़कंप, अलर्ट

आगरा, डेस्क रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के ताज नगरी आगरा (Agra) से बड़ी खबर मिल रही है।आज सुबह बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने आगरा में 34 सवारियों से भरी बस को हाईजैक कर लिया गया है। बस को हाईजैक करने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने योगी सरकार का जंगलराज बताया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज तड़के सुबह एक प्राइवेट बस गुरुग्राम (Gurugram) से मध्यप्रदेश (madhpradesh) जा रही थी तभी बदमाशों ने बस को हाईजैक कर ड्राइवर व कंडक्टर को उतार दिया है, इसके अलावा 34 यात्रियों भरी बस को किसी अज्ञात जगह ले गए हैं।बस की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया है।इधर, ड्राइवर के साथ कंडक्टर के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल ये कि, अगर बस मालिक ने किश्त नहीं चुकाया था तो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को ये अधिकार किसने दिया कि वह यात्रियों से भरी बस को लेकर जाए, फिलहाल पुलिस बस की खोजबीन में जुटे हुए हैं, क्योंकि, 34 यात्रियों की जान को खतरा है।

चालक ने पुलिस को बताया कि  फाइनेंस कर्मी बताकर कुछ बदमाशों ने सुबह बस को रुकवाया और इसे अपने कब्जे में ले लिया।इसके बाद बस को रास्ते में एक ढाबे पर रोका और सभी सवारियों के पैसे वापस करवाये। खाना भी खिलाया। इसके बाद उन्होंने एत्मादपुर क्षेत्र में चालक को उतार दिया और बस ले उड़े। चालक ने मलपुरा थाने आकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस में हड़कंप है। बस हाईजैक करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है।

खबर मिली है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा निवासी रमेश स्लीपर बस में 34 सवारी लेकर मंगलवार शाम को गुरुग्राम से मप्र के पन्ना में अमानगंज को निकले थे। रात 10.30 बजे वे दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा के पास पहुंचे। वहां उन्हें दो जाइलो में सवार आठ- नौ युवक मिले। उन्होंने प्लाजा पर ही खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर बस को रोक लिया। चालक से बस से नीचे उतरने को कह रहे थे, लेकिन चालक वहां से बस को लेकर आगे चल दिया। जाइलो गाड़ी सवार बस का पीछा करते रहे और सुबह तड़के घटना को अंजाम दिया। तड़के चार बजे चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस बस के बारे में आगे के टोल प्लाजा से संपर्क कर जानकारी करने का प्रयास कर रही है। चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार भी थाना मलपुरा पहुंच गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews