कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 1 जुलाई से तबादलों पर रोक, कार्मिक विभाग का आदेश जारी, पढ़े डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों पर एक जुलाई से पूर्ण रोक लग जाएगी। नई अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आवश्यक मामलों में ही तबादले हो सकेंगे। ।
Transfer

Employees Transfer News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सभी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर बैन लगा दिया है।अब राज्य में 1 जुलाई 2025 मंगलवार से कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे हालांकि विशेष परिस्थितियों में सीएम की अनुमति से तबादले हो सकेंगे।

दरअसल, हाल ही शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तबादलों पर बैन लगाने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद अब कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के अध्यक्षों, मंडलायुक्त और सभी जिलों के उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि हिमाचल में अब 1 जुलाई 2025 से कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्णत: प्रतिबंध लग जाएगा।

क्या लिखा है आदेश में

हिमाचल प्रदेश सरकार के जारी आदेश के मुताबिक, 1 जुलाई से सभी विभागों में कर्मचारियों की ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिक्षा विभाग में एकेडमिक सेशन के दौरान पहले ही शिक्षकों की ट्रांसफर पर बैन लगा रखा है, जो अब अन्य विभागों में भी लागू होगा। प्रदेश में सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही कर्मचारियों के तबादले होंगे ।हिमाचल में 2013 के कंप्रिहेंसिव गाइडिंग प्रिंसिपल्स के धारा 8 में दिए गए आपात परिस्थितियों में ही अब तबादले हो सकेंगे और इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेना जरूरी होगा।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews