कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पे-रिवीजन रुल्स पर नई अपडेट, कैबिनेट बैठक आज, जानें कब मिलेगा लाभ?

MP NEWS

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में आज बुधवार 10 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन ही पुरानी पेंशन, पे रिवीजन, एरियर समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार है।सत्र से पहले आज सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP: आज भोपाल से चलेगी रक्षाबंधन स्पेशन ट्रेन, 5 ट्रेनें रद्द, 24 ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, 13 से चलेगी ये एक्सप्रेस, देखें शेड्यूल-रूट

संभावना जताई जा रही है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में राइडर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट को लेकर पे रिवीजन रूल्स संशोधित का मामला आ सकता है। चुंकी सोमवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के साथ बैठक की, जिसमें सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अगली कैबिनेट में यह मामला लगाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी फाइल वित्त विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। हालांकि वित्त विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों ने इस फाइल पर संशोधित रूल्स पर विधि विभाग से सलाह लेने की एडवाइज भी दे रखी है। कर्मचारी लंबे समय से राइडर और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पर फैसला होने के बाद अधिसूचना जारी होना बाकी है, इसके बाद ही इन्हें हायर ग्रेड पे मिल पाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मानसून के साथ 5 सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट

बता दे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अप्रैल महीने में महासंघ के ही कर्मचारी सम्मेलन में यह दोनों घोषणाएं की थी, इसके बाद कैबिनेट बैठक इसे मंजूरी दी गई, लेकिन इन्हें लागू करने के लिए 3 जनवरी 2022 को जारी हुए पे रिवीजन रूलस को संशोधित करना जरूरी है। ये रूल्स पहले भी कैबिनेट से फाइनल हुए थे, इसीलिए इनमें संशोधन भी कैबिनेट ही करेगी। अब यदि कैबिनेट में यह मामला क्लियर हो गया तो राइडर में फंसे कर्मिचारियों को ग्रेड पे देने के लिए नए सिरे से पे-फिक्सेशन होगी और फिर लाभ मिलेगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री की फील्ड दौरान के दौरान की गई घोषणाओं को भी इस कैबिनेट में रखा जा रहा है, जिस पर फैसला हो जाएगा। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने यदि कोई विधेयक रखना हो तो उसका ड्राफ्ट भी इस कैबिनेट में मंजूरी के लिए आएगा। कैबिनेट की बैठक मॉनसून सत्र में पहले दिन की कार्यवाही पूरा होने के बाद विधानसभा सचिवालय में ही शुरू होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews