
Employees Policemen Holiday Cancel : यूपी के पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। होली को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं, ऐसे में पुलिसकर्मी 22 से 27 मार्च तक कोई अवकाश नहीं ले सकेंगे।वही जो पुलिसकर्मी अवकाश पर चले गए है, उन्हें तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने आदेश जारी कर दिए है।
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि इन दिनों जो पुलिसकर्मी अवकाश पर हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए। अति आवश्यक कार्य या आपातकाल में ही इस दौरान छुट्टी स्वीकृत की जाएं। इस आदेश को सभी पुलिस कमिश्नरों और जिले के कप्तानों को भेज दिया गया है। होली नुजूम पर अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्व से ब्लैग मार्च व एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई कर लिया जाये।
झारखंड-बिहार में भी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
- यूपी के अलावा बिहार में भी होली को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टी 28 मार्च तक रद्द कर दी गई है, हालांकि खास परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) ने आदेश भी जारी कर दिया है।
- लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) और होली को लेकर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर झारखंड के रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को स्थगित कर दिया गया है। विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है।पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थित में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे। विशेष परिस्थिति में SSP खुद अवकाश स्वीकृत करेंगे।
यूपी परिवहन विभाग में भी कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी निरस्त
होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 22 मार्च से एक अप्रैल तक होली स्पेशल बसों (Holi Special Buses) का संचालन करने जा रहा है, ऐसे में 10 दिन तक अधिकारियों और कर्मचारी की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इस अवधि में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों और किसी कर्मचारी को कोई भी अवकाश नहीं दिया जाएगा, हालांकि विशेष परिस्थितयों में अवकाश दिया जएगा। अनुबंधित बसें भी हर हाल में इस अवधि में ऑन रोड रहेंगी।इस दौरान परिवहन निगम अपने चालक और परिचालकों को 3000 से 10 हजार तक प्रोत्साहन भत्ता भी प्रदान करेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

