
Employees Holiday Cancel 2024 : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। होली को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है, हालांकि विशेष परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों अस्पतालों के निदेशकों व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए है ।
कर्मचारियों-डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश
इसके अलावा सभी चिकित्सा इकाइयों को 24 घंटे सतर्क रहने, इमरजेंसी सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित करने,दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक लाने एंबुलेंस की व्यवस्था और होली के रंगो से फैलने वाले इंफेक्शन के चलते नेत्र रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी हर हाल में लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सभी निर्देेशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
परिवहन विभाग में भी कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी निरस्त
होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 22 मार्च से एक अप्रैल तक होली स्पेशल बसों (Holi Special Buses) का संचालन करने जा रहा है, ऐसे में 10 दिन तक अधिकारियों और कर्मचारी की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इस अवधि में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों और किसी कर्मचारी को कोई भी अवकाश नहीं दिया जाएगा, हालांकि विशेष परिस्थितयों में अवकाश दिया जएगा। अनुबंधित बसें भी हर हाल में इस अवधि में ऑन रोड रहेंगी।इस दौरान परिवहन निगम अपने चालक और परिचालकों को 3000 से 10 हजार तक प्रोत्साहन भत्ता भी प्रदान करेगा।
पुलिसकर्मियों की पहले ही छुट्टियां हो चुकी है रद्द
केंद्र सरकार द्वारा समान नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी होने के बाद से पुलिसकर्मियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर सभी कमिश्नरेट और जिलों में पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त करने का आदेश दिया गया है। आदेश में उन पुलिसकर्मियों को भी अवकाश से तत्काल वापस बुलाने को कहा गया, जो विभिन्न वजहों से छुट्टी पर हैं। अब केवल विषम परिस्थिति में उच्चाधिकारी की अनुमति से अवकाश मिल सकेगा। तमाम संवेदनशील जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।
झारखंड-बिहार में भी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
यूपी के अलावा बिहार में भी होली को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टी 20 से 28 मार्च तक रद्द कर दी गई है, हालांकि खास परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) ने आदेश भी जारी कर दिया है।वही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) और होली को लेकर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर झारखंड के रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को स्थगित कर दिया गया है। विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है।पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थित में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे। विशेष परिस्थिति में SSP खुद अवकाश स्वीकृत करेंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

