पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, छुट्टियां निरस्त, डीजीपी ने जारी किए ये निर्देश, लेनी होगी अनुमति

पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, छुट्टियां निरस्त, डीजीपी ने जारी किए ये निर्देश, लेनी होगी अनुमति

UP Police Holiday-Leave : उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पांच से दस मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी डी एस चौहान ने आदेश जारी कर दिए है।

5 से 10 मार्च तक अवकाश रद्द

दरअसल, उत्तर प्रदेश प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को 5 मार्च से 10 मार्च तक छुट्टी नही मिलेगी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी डी एस चौहान ने सभी पुलिसकर्मियों को आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि होली की वजह से सभी पुलिसवाले 5 मार्च से 10 मार्च तक ड्यूटी पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी को बहुत ज़रूरी काम होता है तो छुट्टी मिल जाएगी यानि केवल विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर ही अवकाश दिया जा सकेगा।

सभी जिलों को निर्देश जारी

डीजीपी मुख्यालय ने इसका आदेश समस्त डीजी, एडीजी जोन, आईजी रेंज, जिलों के पुलिस कप्तानों और कमिश्नरेट को भेज दिया है। डीजीपी के द्वारा जारी यह आदेश सभी विभाग प्रमुखों, जोनल एडीजी, आईजी, डीआईजी रेंज, जिलों के पुलिस कप्तानों और राजकीय रेलवे पुलिस के अधीक्षकों को भेज दिया गया है और इसके साथ ही होली को शांति और सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के संबंध में कई और भी दिशानिर्देश जारी किये हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में आमतौर पर भी पुलिसवालों की होली एक दिन बाद ही मनाई जाती है। इस दौरान पुलिसकर्मी पुलिस लाइंस में आपस में जमकर होली खेलते हैं। हालांकि ज्यादातर कर्मी इस दिन भी ड्यूटी पर ही होते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews