
18 Month DA Arrears : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 18 महीने के डीए एरियर के लिए अभी और इंतजार करना होगा।कर्मचारी संघ को उम्मीद थी कि मोदी सरकार 3.0 बजट के दौरान जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक के बकाया डीए एरियर पर कोई ऐलान कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।जबकी जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज के नेशनल काउंसिल और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा थाऔर राहत देने की मांग की थी, लेकिन बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की ।
बजट में नहीं हुआ डीए एरियर को लेकर कोई ऐलान
- दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर बकाया है, चुंकी 4 साल पहले कोरोना काल में केन्द्र सरकार ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 64 लाख पेंशनभोगियों के DA/DR पर रोक लगा दी गई थी और कर्मचारियों का उक्त भुगतान रोक कर 34,402.32 करोड़ रुपये बचा लिए थे। इसके लिए कर्मचारी संघ लंबे समय से मांग कर रहे है।
- हाल ही में बजट से पहले संयुक्त सलाहकार तंत्र, राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने पीएम को बकाया जारी करने की अपील की थी । कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स का कहना था कि सरकार एरियर देने के लिए सरकार राजी नहीं हो रही है। 18 माह के ‘डीए’ का एरियर, कर्मियों का हक है।भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ और ‘भारत पेंशनर समाज’ के महासचिव एससी महेश्वरी ने भी एरियर जारी करने के लिए आग्रह किया था, लेकिन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया और कोई ऐलान नहीं हुआ।
अगर Arrears का भुगतान हुआ तो मिलेंगे 2.20 लाख तक
- नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
- लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
- अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
- अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
- लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।
(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

