DA Arrears : कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के एरियर का इंतजार, संघ ने लिखा पत्र, क्या पूरी होंगी मांग?

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाम ज्ञापन सौंप कर लंबित महंगाई भत्ते की एरियर भुगतान की मांग की है।
Employees news

CG Employees Arrears : एक तरफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) तोहफा मिल गया है। वही दूसरी तरफ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते के एरियर का इंतजार है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले अब इस संबंध में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाम ज्ञापन सौंप कर लंबित महंगाई भत्ते की एरियर भुगतान की मांग की है।

रमन सिंह को लिखा पत्र, एरियर की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  संघ ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अनुरोध पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता मार्च 2024 से स्वीकृत किया गया है, जबकि इसे जुलाई 2023 से स्वीकृत किया जाना चाहिए था,ऐसे में डीए का एरियर नहीं मिलने से 4 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों में नाराजगी है, उन्हें हर महीने एक भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।वही केन्द्र कर्मियों को 50% डीए का लाभ मिल रहा है कई दूसरे राज्यों ने भी केंद्र के बराबर डीए कर दिया है लेकिन राज्यकर्मियों को अबतक  46% महंगाई भत्ता मिल रहा है।

जुलाई 2023 की बजाय मार्च 2024 से किया लागू

बता दे कि 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी की सरकार बनी है। इसके बाद दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय राज्य के सीएम बने और उन्होंने 16 मार्च 2024 को 4 फीसदी डीए में वृद्धि की घोषणा की। इसे 1 मार्च 2024 से लागू किया गया, जबकी कर्मचारियों का कहना है कि इसे जुलाई 2023 से देय करना था। छत्तीसगढ़ में करीब चार लाख कर्मचारियों और शिक्षकों के पद हैं।एक मोटे अनुमान के तहत 2.5 लाख शिक्षक और 1.5 लाख के आसपास कर्मचारी और राज्य संवर्ग के अधिकारी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews